Last Updated:
Bhilwara Hindi News: राजस्थान में भगवान श्री देवनारायण जी के प्रति एक श्रद्धालु की अनूठी आस्था देखने को मिली. मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने मंदिर पहुंचकर चांदी से बना दूध का टैंकर भगवान को भेंट किया. इस विशेष भेंट ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और आस्था का प्रतीक बन गई. दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने इस अनोखी भेंट को श्रद्धा और समर्पण की मिसाल बताया. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मन्नत पूरी होने पर भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान को विशेष भेंट अर्पित करते हैं. यह घटना भक्तों की अटूट आस्था और विश्वास को दर्शाती है.
भीलवाड़ा: अक्सर देखा जाता है कि श्रद्धालुओं की अगर मन्नत पूरी होती है तो श्रद्धालु दान स्वरूप भगवान के लिए कुछ अलग और अतरंगी अर्पित करता है और दान पुण्य के मामले में चित्तौड़गढ़ का सांवलिया सेठ मंदिर सबसे पहले आता है, लेकिन अब धीरे-धीरे भीलवाड़ा जिले का देवनारायण मंदिर भी अपनी खास पहचान रखने लगा है. विश्व प्रसिद्ध देवधाम और भगवान श्री देवनारायण जी की पावन जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी में श्रद्धा और आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला हैं. भीलवाड़ा जिले के जोधडास गांव निवासी कल्याण गुर्जर ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर भगवान श्री देवनारायण जी के श्रीचरणों में चांदी से बना दूध का टैंकर भेंट किया हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
मंदिर के पुजारी देवकरण पोसवाल ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के आसींद के मालासेरी में स्थित श्री देवनारायण भगवान की जन्मस्थली श्री मालासेरी डूंगरी देवनारायण मंदिर में आज एक भक्त द्वारा चांदी का दूध का टैंकर भगवान को अर्पित किया गया है. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री देवनारायण जी की विशेष पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद भगवान को प्रसादी का भोग लगाया गया. वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ चांदी से निर्मित दूध का टैंकर भगवान श्री देवनारायण जी को समर्पित किया गया. श्रद्धालुओं ने इस अवसर को बेहद भावुक और यादगार बताया। भक्तों का कहना था कि भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है.
देश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना
इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के पुजारी देवकरण पोसवाल, नारायण पोसवाल, रामलाल पोसवाल, पांचू पोसवाल, भालूराम पोसवाल और घीसू पोसवाल सहित कई देवभक्त मौजूद रहे. सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और भगवान श्री देवनारायण जी से प्रदेश तथा देश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. मंदिर परिसर में पूरे समय भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते रहे.
भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था का प्रतीक
मालासेरी डूंगरी में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. लोगों ने भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन कर परिवार की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. सभी ने इस आयोजन को आस्था और भक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण बताया. धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण जी का आशीर्वाद लिया और लोककल्याण की मंगलकामना की. मालासेरी डूंगरी देवधाम में आने से मन को शांति मिलती है और भगवान के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है. चांदी का दूध टैंकर अर्पित करने का यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और श्रद्धालुओं ने इसे भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताया.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

