Last Updated:
Punjab News: पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से भारी मात्रा में AK47, हैंड ग्रेनेड और गोला बारूद बरामद. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने खालिस्तानी आतंकी रिन्दा की साजिश नाकाम की.
पंजाब में आतंकी हमले की साजिश नाकाम.
हाइलाइट्स
- पंजाब बॉर्डर से भारी हथियार बरामद हुए.
- एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आतंकी साजिश नाकाम की.
- खालिस्तानी आतंकी रिन्दा की साजिश विफल हुई.
सूत्रों की मानें तो पंजाब में भेजी गई खतरनाक हथियारों की यह खेप खालिस्तान आतंकी रिंदा और आईएसआई के इशारे पर भेजी गई थी. पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने ही भारत मे बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान आईएसआई और खालिस्तानी आतंकी रिन्दा भारत में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे.
दरअसल, इस खेप में AK-47 राइफलें, हथगोले और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल हैं. पंजाब पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि ISI और खालिस्तानी आतंकियों के बीच सांठगांठ से भारत में आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है. इस सूचना के आधार पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने त्वरित एक्शन लेते हुए सीमावर्ती इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया.
इस दौरान भारत-पाक सीमा के पास एक गुप्त ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, यह खेप हरविंदर रिंदा के निर्देश पर तस्करी के जरिए भारत लाई गई थी, जिसका मकसद पंजाब और अन्य राज्यों में बड़े पैमाने पर आतंकी हमले करना था. हरविंदर सिंह रिंदा एक कुख्यात खालिस्तानी आतंकी है. वह लंबे समय से पाकिस्तान में छिप कर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है.
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, आईएसआई की मदद से रिंदा ने पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्थानीय अपराधियों और अलगाववादी तत्वों को संगठित करने की कोशिश की. इस खेप में शामिल अत्याधुनिक हथियारों से साफ है कि आतंकियों का इरादा बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने का था. पुलिस अब इस खेप के तार अन्य आतंकी नेटवर्क और तस्करों से जोड़ने की जांच कर रही है.
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

