Last Updated:
ISIS Module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन ISIS के नए मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. पांच राज्यों में छापा मार कर 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इनके कारनामे देख सुरक्षा एजेंसियों के भी होश उड़े हुए हैं.
ISIS के नए मॉड्यूल के सरगना अशहर दानिश के ठिकाने से कई संवेदनशील चीजें बरामद हुई हैं. (पीटीआई)भारत में तबाही मचाने के लिए पाकिस्तान से ऑनलाइन क्लास होती थी. रांची में स्थित दानिश के ठिकाने से भारत में बड़े आतंकी हमले करने के लिए बारूद और विस्फोटक तैयार किया जा रहा था. ISIS के गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. ISIS के गिरफ्तार आतंकियों के निशाने पर बीजेपी और आरएसएस के बड़े नेता थे. इसके अलावा देश के बड़े VVIP भी टार्गेट पर थे. दानिश के ठिकाने को ISIS का विस्फोटक बनाने का हेडक्वार्टर बनाया गया था. उसके ठिकाने से पोटेशियम नाईट्रेट बरामद किया गया है, जिससे बड़ा विस्फोटक बनाया जा रहा था.
कमरा नंबर 15 की कहानी
संदिग्ध आतंकी दानिश विस्फोटक बनाता था और फिर इसका ट्रायल भी करता था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दानिश हर तरह के बम और विस्फोटक बनाने में माहिर था. उसने अपने ठिकाने पर विस्फोटक तैयार कर रांची की सुवर्णरेखा नदी में उसका ट्रायल करता था. बता दें कि दानिश ने रांची में तबारक लॉज के कमरा नंबर 15 में रहता था. दानिश यहां बतौर PG रह रहा था. दानिश यहां 2024 में रहने आया था और यहां से वो SSC की तैयारी कर रहा था. उसी दौरान वह सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी हैंडलर के टच में आया और आतंकवाद की राह पकड़ ली. इस कमरे से ही ऑनलाइन रिक्रूटमेंट शुरू की गई. सिगनल एप पर ISIS के इन आतंकियों ने एक ग्रुप बनाया, जिसका नाम था इंटर्नस इंटरव्यू.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

