India
oi-Bhavna Pandey
India-Pakistan tension: भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच गुजरात के सीमावर्ती जिलों में स्थानीय पुलिस बलों द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है। खासकर गुजरात के पूर्वी कच्छ में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई और बड़े स्तर पर वाहनों की चेकिंग भी कर रही है।
गुजरात के गांधीनगर पूर्वी कच्छ के एसपी सागर बागमार ने शुक्रवार को देर रात जानकारी दी कि मौजूदा हालात में गुजरात के सीमावर्ती जिलों और पूरे राज्य भर में जिला पुलिस सभी एंगल पर अलर्ट है और लगातार वाहन जांच कर रही है। उन्होंने बताया पुलिस कच्छ के सीमावर्ती गांवों के स्थानीय लोगों के साथ भी समन्वय कर रही है।

एसपी ने बताया खासकर कच्छ क्षेत्र सक्रिय रूप से वाहनों की जांच की जारी है और शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सीमावर्ती गांवों के निवासियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा हम लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के तमाम उपाय कर रहे हैं।
बता दें पुलिस द्वारा यह प्रयास भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ी टेंशन के मौजूदा परिस्थितियों के जवाब में की गई है। अभी जब पूरा देश हाई अलर्ट मोड में है ऐसे में अधिकारियों और समुदाय दोनों को अति सजग रहने की आवश्यकता है।
स्वैच्छिक ब्लैकआउट करवाया गया
वहीं गांधीनगर समेत अन्य कुछ शहरों में जिला प्रशासन ने रात 8 बजे के बाद स्वैच्छिक ब्लैकआउट करवाया, इसका उद्देश्य रात के दौरान सुरक्षा उपायों को बढ़ाना है। इस ब्लैकआउट रिहर्सल में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

