Last Updated:
विशाखापत्तनम से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से अचानक पक्षी टकरा गया. इस दौरान विमान में 148 यात्री सवार थे, जिसे केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया. हालांकि घटना के दौरान विमान में खलबली मची रही.
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी.
विशाखापत्तनम से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब 19 अक्टूबर को विमान संख्या IX2065 से एक पक्षी टकरा गया. इस फ्लाइट में 148 यात्री सवार थे. जैसे ही पक्षी टकराया, क्रू ने तत्काल विमान की बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की तैयारी कर दी और यात्रियों को इसकी जानकारी दी. जिससे कुछ समय के लिए विमान में सवार लोगों की सांसें थम गईं.
जानकारी के मुताबिक विमान में 148 यात्री सवार थे. घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई, हालांकि जब तक विमान सुरक्षित लैंड नहीं कर गया तब तक सभी की सांसें थमी रहीं.
लैंडिंग के बाद विमान को पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया. जहां सुरक्षा प्रक्रिया के तहत ग्राउंड इंजीनियरों और तकनीकी टीम ने विमान के ढांचे और इंजन को हुए संभावित नुकसान की जांच शुरू की.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

