Last Updated:
जमुई कांड पर बिहार में सियासत गरमाने लगी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला करते हुए पुराना वादा याद दिलाया. इस कांड के बाद छुट्टी पर भेजे गए डीजीपी विनय कुमार और कार्यवाहक डीजीपी प्रीता वर्मा पर इशारों-इशारों में तेजस्वी ने निशाने पर लिया है. जानें तेजस्वी के इस बयान के मायने और इसका साइड इफेक्ट
जमुई कांड पर तेजस्वी ने किस-किस को घेरा?
पटना. बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है. बिहार के के डीजीपी विनय कुमार के अवकाश पर जाने के बाद यह पहली घटना घटी है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. बिहार की कार्यवाहक डीजीपी प्रीता वर्मा के सामने बड़ी चुनौती आई है, जिसको पार पाना है. क्योंकि जमुई की घटना ने सीएम सम्राट चौधरी को भी बैकफुट पर ला दिया है. एक नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. इस वीडियो ने देश में तहलका मचा रखा है. इस वीडियो के बाद अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को भी सीएम सम्राट चौधरी पर हमला का मौका मिल गया है.
तेजस्वी यादव ने जमुई घटना पर बोलते हुए कई आरोप लगाए. तेजस्वी ने कहा, ‘बहुत ही दुखद घटना है. हमलोग शर्मिंदा हैं. जिस प्रकार की घटना हुई. लेकिन सरकार को कई शर्म और लाज नहीं रह गया. आप देखिएगा यही सम्राट चौधरी कहते थे, रात में भी लड़कियां फ्री होकर घूम रही हैं. पहले लड़की लोग घूमती नहीं थी. ये जीता जागता उदाहरण है. सम्राट चौधरी का बयान संदेह पैदा करने वाला घटना है. बिहार में आज लड़कियां सुरक्षित नहीं है. चाहे कॉलेज हो या स्कूल, घर हो या हॉस्टल हो, घर के अंदर हो या घर के बाहर हो, महिलाओं पर बिहार में अत्याचार बढ़ा है, उसको कई इग्नोर नहीं कर सकता. आज किसी भी बिहाार की बच्चियों से जाकर पूछिए कोई भी सुरक्षित नहीं है. ये सच्चाई है.’
बिहार को बीजेपी-एनडीए ने शर्मसार किया है। सब शर्मिंदा है। जमुई कांड पर सरकार के लोग निम्नस्तरीय बयान दे रहे है।

