Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, June 8
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » बलिया के इस धाम में होगी सबसे बड़ी शिव महापुराण कथा, पं. प्रदीप मिश्रा का होगा आगमन, 3 लाख स्क्वायर फीट में लगा पंडाल, रोज डेढ़ लाख श्रद्धालु करेंगे भोजन
Hindi News

बलिया के इस धाम में होगी सबसे बड़ी शिव महापुराण कथा, पं. प्रदीप मिश्रा का होगा आगमन, 3 लाख स्क्वायर फीट में लगा पंडाल, रोज डेढ़ लाख श्रद्धालु करेंगे भोजन

HawkNewsBy HawkNewsJune 8, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:June 08, 2026, 11:42 IST

Ballia News: विख्यात शिव महापुराण कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा पहली बार बलिया आ रहे है. विशाल प्रवचन का आयोजन जनपद बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीउली ग्राम सभा में किया जा रहा है, जो बांसडीह रोड थाना से कुछ दूरी पर स्थित है और मेन रोड से ही दिखाई देता है. यहां पहुंचने के लिए बलिया रेलवे स्टेशन से बांसडीह रोड या बसडीह रोड रेलवे स्टेशन तक आकर वहां से आसानी से कथा स्थल तक पहुंचा जा सकता है.

बलिया: जिले में भव्य शिव महापुराण कथा व यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है. जितनी यह कथा ऐतिहासिक मानी जा रही है. उतना ही यह धार्मिक स्थल भी ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखता है. इस विशाल आयोजन की जानकारी के साथ-साथ हम आपको इस प्राचीन मंदिर की झलक और इसके इतिहास से भी रूबरू कराएंगे. राजा सूरत से जुड़े बाबा बालखंडी नाथ धाम को लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र माना जाता है. यहां विख्यात शिव महापुराण कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा पहली बार आ रहे है. अनुमान है कि अन्य राज्यों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते है.

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार यहां देश-दुनिया में प्रख्यात शिवमहापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का पहली बार आगमन हो रहा है और 9 जून से 15 जून 2026 तक भव्य शिव कथा का आयोजन होगा. बलिया के ऐतिहासिक और पौराणिक बाबा बालखंडी नाथ महादेव मंदिर में हर चौथे वर्ष पुरुषोत्तम मास में पिछले 50 वर्षों से यज्ञ होता आ रहा है.

पिछली बार प्रेम भूषण जी महाराज की कथा आयोजित हुई थी. इस बार लोगों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर अपनी इच्छा जताई, जिसके बाद दयाशंकर सिंह ने देश-दुनिया में ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप जी से बात की. शुरुआत में उन्होंने इतने कम समय में कथा का आयोजन असंभव बताया. लेकिन लगातार अनुरोध के बाद उन्होंने 9 जून 2026 की तारीख निश्चित की.

बलिया के एडीएम एफआर अनिल कुमार ने बताया कि जब पं. प्रदीप जी का कार्यक्रम मेरठ में हुआ था. तब वह वहां सिटी मजिस्ट्रेट थे. उनका मानना है कि अपेक्षा से कहीं अधिक भीड़ जुट सकती है. बलिया के एसपी ने भी उनकी कथा कानपुर में देखी है. सभी अधिकारी और संबंधित लोग कथा के सफल आयोजन के लिए लगातार प्रयासरत है.

महाराज जी की टीम पहुंच चुकी है और लगभग 3 लाख स्क्वायर फीट में टेंट लगाया गया है. यहां पर व्यवस्थित रूप से चिकित्सा शिविर सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है. हजारों पानी की टंकियां और पंखे लगाए गए है. कथा स्थल से कुछ दूरी पर शौचालय की भी पर्याप्त व्यवस्था है.

बाबा बालखंडी नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष बुजुर्ग जयराम सिंह ने बताया कि यह मंदिर हजारों वर्ष प्राचीन है. जिसका पुनर्निर्माण राजा सूरत द्वारा कराया गया था. प्राचीन काल में बाबा की स्थापना एक बरगद के पेड़ की जड़ में हुई थी. समय के साथ जड़ को हटाकर मंदिर का स्वरूप दिया गया. लेकिन वह पेड़ आज भी मौजूद है.

यह स्थान एक सिद्धपीठ माना जाता है. कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से आने वाले हर भक्त की मुराद पूरी होती है और जिसकी मनोकामना पूर्ण होती है, वह यहां घंटी बांधता है. बताया जाता है कि इस स्थान का उल्लेख दुर्गा सप्तशती में भी मिलता है.

मंदिर के पुजारी बुजुर्ग बैजनाथ भारती गोस्वामी ने बताया कि वह यहां दसवीं पीढ़ी के पुजारी है. कभी यह पूरा इलाका घने जंगल और झाड़ियों से घिरा हुआ था. जिसका विकास रघुवंशी राजा सूरत ने कराया. यह विशाल प्रवचन का आयोजन जनपद बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीउली ग्राम सभा में किया जा रहा है, जो बांसडीह रोड थाना से कुछ दूरी पर स्थित है और मेन रोड से ही दिखाई देता है. यहां पहुंचने के लिए बलिया रेलवे स्टेशन से बांसडीह रोड या बसडीह रोड रेलवे स्टेशन तक आकर वहां से आसानी से कथा स्थल तक पहुंचा जा सकता है.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ballia,Uttar Pradesh

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबालों से साफ हो रही नदियाँ | Human Hair Cleaning Rivers in India
Next Article Breaking LIVE: इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू, ममता बनर्जी, अभिषेक और तेजस्वी यादव पहुंचे | Breaking LIVE 08 June 2026: India bloc Meeting, khan sir row, rajya sabha chunav, weather, latest news in hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Breaking LIVE: इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू, ममता बनर्जी, अभिषेक और तेजस्वी यादव पहुंचे | Breaking LIVE 08 June 2026: India bloc Meeting, khan sir row, rajya sabha chunav, weather, latest news in hindi

June 8, 2026

बालों से साफ हो रही नदियाँ | Human Hair Cleaning Rivers in India

June 8, 2026

Kangana Ranaut के लिए लड़का खोजने वाली स्मिता तांबे कौन? 18 महीने अस्पताल में थी भर्ती, रूला देगी कहानी | Bharat Bhagya Vidhata: Kangana Ranaut is ready for marriage? Who is Smita Tambe, the woman looking for a match for Bollywood Queen Hindi

June 8, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,430)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Breaking LIVE: इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू, ममता बनर्जी, अभिषेक और तेजस्वी यादव पहुंचे | Breaking LIVE 08 June 2026: India bloc Meeting, khan sir row, rajya sabha chunav, weather, latest news in hindi

June 8, 2026

बलिया के इस धाम में होगी सबसे बड़ी शिव महापुराण कथा, पं. प्रदीप मिश्रा का होगा आगमन, 3 लाख स्क्वायर फीट में लगा पंडाल, रोज डेढ़ लाख श्रद्धालु करेंगे भोजन

June 8, 2026

बालों से साफ हो रही नदियाँ | Human Hair Cleaning Rivers in India

June 8, 2026

Kangana Ranaut के लिए लड़का खोजने वाली स्मिता तांबे कौन? 18 महीने अस्पताल में थी भर्ती, रूला देगी कहानी | Bharat Bhagya Vidhata: Kangana Ranaut is ready for marriage? Who is Smita Tambe, the woman looking for a match for Bollywood Queen Hindi

June 8, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Breaking LIVE: इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू, ममता बनर्जी, अभिषेक और तेजस्वी यादव पहुंचे | Breaking LIVE 08 June 2026: India bloc Meeting, khan sir row, rajya sabha chunav, weather, latest news in hindi

June 8, 2026

बलिया के इस धाम में होगी सबसे बड़ी शिव महापुराण कथा, पं. प्रदीप मिश्रा का होगा आगमन, 3 लाख स्क्वायर फीट में लगा पंडाल, रोज डेढ़ लाख श्रद्धालु करेंगे भोजन

June 8, 2026

बालों से साफ हो रही नदियाँ | Human Hair Cleaning Rivers in India

June 8, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.