Last Updated:
PM Modi on Indian GDP: भारत की अर्थव्यवस्था ने 7.8 प्रतिशत की शानदार विकास दर दर्ज की है. पिछले साल की समान अवधि के 6.9 प्रतिशत की तुलना में यह बेहतर प्रदर्शन है. इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तेल कीमतों के झटकों, सप्लाई चेन की चुनौतियों और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की सामूहिक ताकत ने यह सफलता दिलाई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर को भारत की सामूहिक ताकत का परिणाम बताया है.
भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर वैश्विक चुनौतियों के बीच अपनी मजबूत रफ्तार का परिचय दिया है. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही, यानी अप्रैल से जून के दौरान देश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई है. इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत की सामूहिक ताकत का परिणाम बताते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं, तेल कीमतों के झटकों और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बावजूद देश ने उल्लेखनीय आर्थिक विकास हासिल किया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि भारत के लोगों की सामूहिक शक्ति ने यह सुनिश्चित किया कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश की विकास यात्रा मजबूत बनी रहे.
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘जिन्होंने भारत के पतन की भविष्यवाणी की थी, वे फिर गलत साबित हुए… और भारत एक बार फिर तरक्की की राह पर आगे बढ़ा!’
About the Author
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …
और पढ़ें

