Last Updated:
TMC Supreme Court: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है. तृणमूल कांग्रेस ने अब काउंटिंग प्रक्रिया से जुड़े CCTV फुटेज की मांग उठाई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने साफ कहा है कि अगर फुटेज नहीं दिया गया तो वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. इससे पहले कोर्ट TMC की याचिका पर दखल देने से इनकार कर चुका है. अब यह नया विवाद चुनावी पारदर्शिता और भरोसे पर बड़ा सवाल बन गया है. चुनाव आयोग और कोर्ट पहले ही काउंटिंग प्रक्रिया को सुरक्षित और निगरानी में बता चुके हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मामला आगे क्या मोड़ लेता है.

पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC ने काउंटिंग CCTV फुटेज की मांग की.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में इस बार मतगणना से पहले ही सियासी टकराव एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. नियमों की व्याख्या, प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रशासनिक संतुलन इन सब पर सवाल उठ रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग (EC) के काउंटिंग नियमों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हालांकि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने TMC को झटका देते हुए दखल देने से इनकार कर दिया था. लेकिन अब कपिल सिब्बल ने एक बार फिर ऐलान किया है कि वह बंगाल में काउंटिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. लेकिन इस बार मामला कुछ और है. दरअसल कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि आने वाले दिनों में मतगणना से जुड़े CCTV कैमरे के फुटेज की भी मांग करेंगे, नहीं तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. यह बयान सिर्फ कानूनी रणनीति नहीं, बल्कि पारदर्शिता को लेकर सीधा राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है.
इस पूरे विवाद में अब फोकस काउंटिंग स्टाफ से हटकर निगरानी और सबूतों पर आ गया है. TMC का कहना है कि अगर पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है, तो CCTV फुटेज सार्वजनिक करने में हिचक क्यों. वहीं चुनाव आयोग और कोर्ट पहले ही कह चुके हैं कि काउंटिंग प्रक्रिया बहुस्तरीय निगरानी में होती है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह मांग सिर्फ राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है या वाकई चुनावी प्रक्रिया पर भरोसे की कमी का संकेत. काउंटिंग डे से ठीक पहले इस तरह की मांग ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

