Last Updated:
फिरोजाबाद नगर निगम द्वारा नालबंद चौराहा शिकोहाबाद अड्डे से लेकर थाना रसूलपुर तक सीएम ग्रिड योजना के जरिए सड़क को चौड़ाकर नए रुप से तैयार किया जा रहा है. लोकल 18 ने मौके पर जाकर लोगों से बातचीत की तो रसूलपुर के रहने वाले मुन्नालाल ने बताया कि यह सड़क बेहद खऱाब हो चुकी है. इस सड़क को बनाने का काम पिछले 6 महीने से चल रहा है लेकिन यह विकसित नहीं हो पा रही है.नगर निगम के ठेकेदारों ने सड़के किनारे काम को पूरा करने में कई महीने लगा दिए.
फिरोजाबादः सीएम ग्रिड योजना के जरिए जहां शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की बात हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ निगम के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. यूपी के फिरोजाबाद में नगर निगम द्वारा अलग अलग जगहों पर विकास कार्य कराया जा रहा है. निगम द्वारा सड़कों को बनाने के लिए खोद दिया गया है और कई महीने बीतने के बाद भी विकास कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है. इससे लोगों को सड़कों से होकर गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.कई बार लोग सड़क गड्ढों में गिरकर घायल भी हो रहे हैं.
6 महीने में नहीं बन पाई स्मार्ट सिटी की सड़क
फिरोजाबाद नगर निगम द्वारा नालबंद चौराहा शिकोहाबाद अड्डे से लेकर थाना रसूलपुर तक सीएम ग्रिड योजना के जरिए सड़क को चौड़ाकर नए रुप से तैयार किया जा रहा है. लोकल 18 ने मौके पर जाकर लोगों से बातचीत की तो रसूलपुर के रहने वाले मुन्नालाल ने बताया कि यह सड़क बेहद खऱाब हो चुकी है. इस सड़क को बनाने का काम पिछले 6 महीने से चल रहा है लेकिन यह विकसित नहीं हो पा रही है.नगर निगम के ठेकेदारों ने सड़के किनारे काम को पूरा करने में कई महीने लगा दिए. लेकिन फिर भी काम अधूरी ही है.किसी से पूछो तो ठेकेदार बोलते हैं कि तुमको क्या करना है,बन ही जाएगी सड़क.
वहीं मोहम्मद शाबिर ने कहा कि यहां सीएम ग्रिड योजना के जरिए सड़क को बनाया जा रहा है.लेकिन नगर निगम के ठेकेदार और अधिकारी दोनों मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं.कई महीनों से सड़क को खोदकर डाल दिया है.लेकिन कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है. सड़क में गड्ढे हैं बरसात का मौसम है.बारिश होती है तो सड़कों पर पानी भर जाता है और लोग गड्ढो में गिरकर घायल होते हैं.लेकिन इस सड़क को लेकर कोई भी सुनवाई नहीं करता है. अभी काम बंद चल रहा है. ठेकेदार बोलते हैं कि बारिश का सीजन खत्म होने के बाद काम शुरु होगा.
ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो रहे लोग, मुसीबत बनी सड़क
फहीम ने बताया कि इस सड़क को चौड़ाकर बनाया जा रहा है लेकिन ये सड़क काफी व्यस्त रहती है.यहां चूड़ियों की मार्कट भी लगती है,इसलिए वाहनों औऱ ई-रिक्शा का आना जाना रहता है.लेकिन सड़क को बनाने के लिए खोद दिया गया.सड़क में गहरे गड्ढे हैं.ई-रिक्शा लेकर निकलने वाले लोग इन गड्ढो में फंसकर गिर जाते हैं और घायल होते हैं.यह सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है.नगर निगम के अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

