फारस की खाड़ी में लाइबेरिया के झंडे वाले तेल-टैंकर पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक के घायल होने की सूचना है. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. सोनोवाल ने ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि ‘एमची फुजैराह एनर्जी’ नाम का यह जहाज अल-रुवाइस से दुबई जा रहा था, तभी इस पर किसी वस्तु (प्रोजेक्टाइल) से हमला हुआ.
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ’10 नवंबर को लाइबेरिया के झंडे वाले वीएलसीसी ‘एमटी फुजैराह एनर्जी’ शिप जिसमें 6 भारतीय नाविक सवार थे, फारस की खाड़ी से अल-रुवाइस से दुबई जाते समय किसी वस्तु से हमला हुआ. इस हमले में चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. उसे मामूली चोट आई है और आगे की मेडिकल जांच के लिए सुरक्षित रूप से किनारे पर ले आया गया है.’ सोनोवाल ने आगे कहा कि बाकी 18 क्रू सदस्य, जिनमें 5 अन्य भारतीय नाविक भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं.
मंत्री ने कहा, ‘बाकी 18 क्रू सदस्य, जिनमें 5 अन्य भारतीय नाविक भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं और उनके बारे में जानकारी मिल गई है. हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा, चिकित्सा देखभाल और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं.’ यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में कमर्शियल शिपिंग और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों से गुजरने वाले जहाजों पर लगातार हमले हो रहे हैं.
⚠️ IMPORTANT UPDATE ⚠️
On Nov 10, Liberia-flagged VLCC MT FUJAIRAH ENERGY, carrying 6 Indian seafarers, was hit by a projectile while transiting the Persian Gulf from Al Ruwais to Dubai.
Four crew members sustained injuries in the attack, including one Indian national, who suffered minor injuries and has been safely taken ashore for further medical examination.
The remaining 18 crew members, including the other 5 Indian seafarers, are safe and accounted for.
We are continuously monitoring the situation and remain in close contact with the ship management company to ensure the ongoing security, medical care and wellbeing of our seafarers.

