Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 29
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » पीएम मोदी ने गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 का उद्घाटन किया
Hindi News

पीएम मोदी ने गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 का उद्घाटन किया

HawkNewsBy HawkNewsFebruary 25, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Agency:ब्यूरो रिपोर्ट

Last Updated:February 25, 2025, 19:09 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एडवांस्ड असम 2.0 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया. उन्होंने असम की अर्थव्यवस्था को 6 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का श्रेय बीजेपी सरकार को दिया. इस सम्मेलन को रिलायंस इंडस्ट्र…और पढ़ें

डबल इंजन से बना एडवांटेज असम: PM मोदी बोले- BJP के राज में इकोनॉमी दोगुनी हुई

पीएम मोदी ने गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 का उद्घाटन किया.

गुवाहाटी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापाड़ा में दो दिनों के एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया. उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार असम में आई है तब से असम की अर्थव्यवस्था का मूल्य दोगुना होकर 6 लाख करोड़ रुपये हो गया है. यह डबल इंजन सरकार और डबल इंजन की स्पीड का असर है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूर्वी भारत और नॉर्थ-ईस्ट की पवित्र धरती पर आज नए भविष्य की शुरुआत हो रही है. ये एडवांटेज असम 2.0 पूरी दुनिया को असम की संभावनाओं और प्रगति से जोड़ने का महाअभियान है. उन्होंने कहा, ‘इतिहास गवाह है कि पहले भी भारत की समृद्धि में ईस्टर्न इंडिया का बहुत बड़ा रोल था. आज जब हमारा देश भारत विकसित होने की तरफ कदम बढ़ा रहा है तो एक बार फिर से हमारा नॉर्थ-ईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है.’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत अपनी स्थानीय सप्लाई चेन को मजबूत कर रहा है. आज भारत, दुनिया के अलग-अलग इलाकों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर रहा है. ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही है. भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि आज की ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भी दुनिया के कई विशेषज्ञ एक बात को लेकर निश्चिंत हैं और वो है भारत का तेज विकास. भारत पर इस भरोसे की बहुत ठोस वजह है.

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘आज का भारत आने वाले 25 सालों की 21वीं सदी के दीर्घकालिक विजन को ध्यान में रखते हुए, एक के बाद एक कदम उठा रहा है, बड़े पैमाने पर काम कर रहा है. आज दुनिया को भारत की युवा आबादी पर भरोसा है जो बहुत तेजी से स्किल्ड हो रही है. आज दुनिया को भारत के नव मध्यम वर्ग पर भरोसा है, जो गरीबी से बाहर निकलकर नई आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ रहा है. आज दुनिया को भारत के 140 करोड़ लोगों पर भरोसा है जो राजनीतिक स्थिरता और नीतिगत निरंतरता का समर्थन करते हैं. आज दुनिया को भारत की गवर्नेंस पर भरोसा है, जो लगातार सुधार कर रही है. आज भारत अपनी लोकल सप्लाई चेन को मजबूत कर रहा है.’

एडवांस्ड असम 2.0 शिखर सम्मेलन को रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने भी संबोधित किया. मुकेश अंबानी ने कहा कि AI को असम इंटेलिजेंस के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने अगले 5 साल में राज्य में 50000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का प्रस्ताव दिया. ये निवेश राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और रोजगार के अवसर को बढ़ाने का काम करेगा.

मुकेश अंबानी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘पहली प्राथमिकता असम को टेक्नोलॉजी और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस से युक्त करना है. जियो ने असम को 2G मुक्त करके 5G युक्त कर दिया है. यहां पर पीएम मोदी ने विकास की कनेक्टिविटी के साथ साथ इमोशनल कनेक्टिविटी भी बनाई है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यहां असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा के साथ मुंबई में मुलाकात का ज़िक्र करते हुए बताया कि ‘मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि मुकेश भाई असम बहुत जल्दी डबल डिजिट में ग्रोथ करेगा और साइज में भी डबल होगा और मैं तब तक नहीं रुकूंगा जब तक असम मेगा इकोनॉमिक पावर हब नहीं बन जाता.’

गुवाहाटी के खानपाड़ा में चल रहे इस दो दिवसीय एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन में सात देश ऑस्ट्रेलिया, भूटान, जर्मनी, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड इस कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे हैं. इस सम्मेलन की शुरुआत हिमंत सरकार केबिनेट द्वारा 1.22 लाख करोड़ के निवेश को मंज़ूरी देने के साथ हुई. इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंता ने बताया के 35000 करोड़ से 45000 करोड़ तक निवेश प्रस्तावों को पहले ही ख़ारिज कर चुके हैं.

असम के लिए मील का पत्थर कहे जाने वाले इस आयोजन में 10 हजार से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है. इसमें ब्रह्मपुत्र के नाम से एक विशाल हॉल तैयार किया गया है इसमें 2200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा असम की प्रतिष्ठित नदियों बराक, कोपिली, मानस और धनसिरी के नाम पर चार ब्रेकआउट हॉल भी तैयार किए गए हैं. इस शिखर सम्मेलन में पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा एवं हाइड्रोकार्बन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण, सुगंध और स्वाद, मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स, बांस और टिकाऊ फसल के साथ-साथ खाद्य एवं पेय पदार्थ पर फ़ोकस किया जा रहा है.

Location :

Guwahati,Kamrup Metropolitan,Assam

First Published :

February 25, 2025, 17:24 IST

homenation

डबल इंजन से बना एडवांटेज असम: PM मोदी बोले- BJP के राज में इकोनॉमी दोगुनी हुई

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएक महीने में 100% से ज्यादा रिटर्न, 1 लाख रुपये के बना दिए 2.35 लाख, आसमान पर पहुंचा यह शेयर – multibagger stock shree rama newsprint return more than double in 1 month
Next Article IAS Pari Bishnoi Family: मां बनीं आईएएस परी बिश्‍नोई के परिवार में कौन-कौन? पूर्व CM के पोते से की शादी | IAS Pari Bishnoi Family Know Her Husband Daughter Sister Mother and Father In-laws Details in Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

सार्क की राह में सबसे बड़ी दीवार कौन? भारत के एक फैसले ने 10 साल से क्यों रोक रखा है शिखर सम्मेलन? Explained

July 29, 2026

‘मेरे मामा ने मेरे साथ गंदी हरकत की, मैं घर से निकल नहीं पाती थी’, Shivangi Joshi ने सरेआम बयां किया दर्द | shivangi joshi openly expressed her pain said my mama did dirty things with me people shocked

July 29, 2026

प्रियांक खरगे को किसने दी इतिहास पढ़ने की नसीहत, इंदिरा गांधी ने सावरकर के बारे में ‘वीर’ क्यों बोला?

July 29, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,630)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

सार्क की राह में सबसे बड़ी दीवार कौन? भारत के एक फैसले ने 10 साल से क्यों रोक रखा है शिखर सम्मेलन? Explained

July 29, 2026

‘मेरे मामा ने मेरे साथ गंदी हरकत की, मैं घर से निकल नहीं पाती थी’, Shivangi Joshi ने सरेआम बयां किया दर्द | shivangi joshi openly expressed her pain said my mama did dirty things with me people shocked

July 29, 2026

प्रियांक खरगे को किसने दी इतिहास पढ़ने की नसीहत, इंदिरा गांधी ने सावरकर के बारे में ‘वीर’ क्यों बोला?

July 29, 2026

‘Rahul Gandhi ने किसी का मर्डर किया’, Kiren Rijiju ने क्यों कहा? संसद में गरमाई बहस की पूरी कहानी | Sansad Monsoon Session 2026: Kiren Rijiju Slams Rahul Gandhi Murder Remark Parliament Row Explained

July 29, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

सार्क की राह में सबसे बड़ी दीवार कौन? भारत के एक फैसले ने 10 साल से क्यों रोक रखा है शिखर सम्मेलन? Explained

July 29, 2026

‘मेरे मामा ने मेरे साथ गंदी हरकत की, मैं घर से निकल नहीं पाती थी’, Shivangi Joshi ने सरेआम बयां किया दर्द | shivangi joshi openly expressed her pain said my mama did dirty things with me people shocked

July 29, 2026

प्रियांक खरगे को किसने दी इतिहास पढ़ने की नसीहत, इंदिरा गांधी ने सावरकर के बारे में ‘वीर’ क्यों बोला?

July 29, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.