Last Updated:
बेंगलुरु में 7 लोगों का कत्ल करने वाले कैब ड्राइवर इंडुशेखर ने अपनी पत्नी और सास की बॉडी को छिपाने के लिए तमिलनाडु के येरकॉड के घने जंगलों को चुना था. बेंगलुरु से 200 किमी दूर शवों को बोरियों में पैक कर फेंकने के पीछे का मकसद पुलिस की पकड़ से बचना था. पुलिस जांच में पत्नी के मायके से लगातार जुड़ाव को ही इस पूरे नरसंहार की मुख्य वजह बताया जा रहा है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बेंगलुरु के 7-मर्डर केस में जैसे-जैसे पुलिस का शिकंजा कस रहा है, कातिल कैब ड्राइवर इंडुशेखर के शातिर दिमाग के ऐसे-ऐसे डार्क राज बाहर आ रहे हैं कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं. हंसती-खेलती फैमिली के 7 लोगों का कत्ल करने के बाद इस सिरफिरे ने अपनी पत्नी और सास की डेड बॉडीज को जिस जगह ठिकाने लगाया, उस राज से आखिरकार पर्दा उठ चुका है. बेंगलुरु के अपने फ्लैट से सीधे 200 किलोमीटर दूर तमिलनाडु के येरकॉड के सुनसान, घने और अंधेरे जंगलों में आरोपी ने दोनों के शवों को बोरियों में पैक करके खाइयों में फेंक दिया था. उसे लगा था कि अंतरराज्यीय बॉर्डर पार करके दूर जंगलों में लाशें डंप करने से कानून उस तक कभी नहीं पहुंच पाएगा. लेकिन दो राज्यों की पुलिस का ऐसा हंट शुरू हुआ कि कातिल का यह प्लान पूरी तरह ध्वस्त हो गया और खौफनाक वारदात की पूरी मिस्ट्री बेनकाब हो गई.
200 KM दूर तमिलनाडु के जंगलों को क्यों चुना?
इन्वेस्टिगेटर्स का मानना है कि इंडुशेखर ने अपनी पत्नी और उसकी मां (सास) के शवों को ठिकाने लगाने के लिए बेहद प्लानिंग के साथ येरकॉड के पहाड़ी और जंगली इलाके को चुना. उसे लगा था कि अंतरराज्यीय बॉर्डर पार करके तमिलनाडु के दूर-दराज जंगलों में बॉडी फेंकने से पुलिस कभी उस तक नहीं पहुंच पाएगी. यसंवंतपुर और आरएमसी यार्ड से खरीदी गई बोरियों में शवों को पैक करके वह अपनी गाड़ी से ही वहां तक ले गया और गहरी खाइयों व झाड़ियों में डंप कर दिया.
मायके से जुड़ाव ही बना पत्नी और सास की मौत की वजह
पुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में यह एंगल साफ हुआ है कि आरोपी इंडुशेखर अपनी पत्नी का उसके मायके वालों के साथ लगातार संपर्क में रहना और उनकी मदद करना बिल्कुल पसंद नहीं करता था. इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था. इसी खुन्नस में उसने पहले अपनी पत्नी और सास को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और फिर एक-एक कर परिवार के बाकी सदस्यों को भी ठिकाने लगा दिया ताकि कोई गवाह न बचे.
फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सोमवार को येरकॉड के पास जंगलों से पत्नी और सास के अवशेष बरामद करने के साथ ही पुलिस की अलग-अलग टीमों ने फॉरेंसिक सबूत जुटाने तेज कर दिए हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कत्ल से पहले पत्नी और सास को खाने या ड्रिंक में नींद की गोलियां दी गई थीं. बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह के मुताबिक, आरएमसी यार्ड और यसंवंतपुर की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जहां से उसने केमिकल और बोरियां खरीदी थीं.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

