Last Updated:
Gururgram Scooty Challan: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक स्कूटी को जब्त कर दिया. स्कूटी चालक के करीब 96 चालान पेंडिंग थे और उस पर ट्रेफिक रूल्स तोड़ने के लिए 10 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. यह हैराना भरा मामला राजीव चौक के पास देखने को मिला. युवक इस बार भी रॉन्ग साइड से बिना हेलमेट चल रहा था.
गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ यातायात अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने प्रवर्तन अभियान के तहत यहां राजीव चौक पर नियमित जांच के दौरान स्कूटर को जब्त किया.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक स्कूटी के कागज चेक करते हुए पुलिस भी हैरान रह गई. स्कूटी ने करबी 96 बार ट्रैफिक रूल्स तोड़े थे और ये सभी चालान पेंडिंग थे. गुरुग्राम यातायात पुलिस ने मंगलवार को एक स्कूटी को जब्त किया, जिस पर 10 लाख रुपये जुर्माना राशि के 96 चालान लंबित थे.
गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ यातायात अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने प्रवर्तन अभियान के तहत यहां राजीव चौक पर नियमित जांच के दौरान स्कूटर को जब्त किया. जिस समय युवक को पकड़ा गया, उस समय भी वह रांग साइड स्कूटी चला रहा था और हेलमेट भी नहीं पहना था.
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत उन वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने काफी समय से लंबित यातायात चालानों का भुगतान नहीं किया है. वाहन चालकों से लंबित चालानों का भुगतान करने की भी अपील की जा रही है.
अधिकारी ने कहा कि यातायात पुलिस की एक टीम मंगलवार को राजीव चौक पर वाहन जांच अभियान पर थी, तभी एक स्कूटी को रोका गया और उसके चालक से वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया. हालांकि, चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. उन्होंने कहा कि जांच करने पर पता चला कि स्कूटर पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 96 लंबित चालान थे.
नौ साल पहले खरीदी थी स्कूटी
अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि एक चालान ई-चालान मशीन के माध्यम से जारी किया गया था, जबकि बाकी चालान कैमरा आधारित प्रवर्तन प्रणाली के जरिए बनाए गए थे. इन सभी चालानों के तहत कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना बकाया था.’’ युवक की पहचान निशांत के रूप में की गई और वह मौके पर दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया. पूछताछ में पता चला कि 2017 मॉडल की स्कूटी निशांत की बहन दीपिका के नाम पर रजिस्टर्ड है और निशांत मेदांता अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर में काम करता है. पुलिस ने स्कूटी को इंपाउंड कर लिया है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें

