Last Updated:
छठ महापर्व पर घर जाने वालों की आफत आई हुई है. ट्रेनों की टिकट फुल हो चुकी हैं. हवाई यात्राएं काफी महंगी हैं, और बसों में इतनी भीड़ है कि लोगों को सीटें बुक करने के बाद भी लाइनों में घंटों खड़े होना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बेंगलुरू से बिहार जाने वाली बसों में छठ पूजा से पहले भारी भीड़ और धक्का-मुक्की देख सकते हैं.
छठ से पहले सफर की जंग, सड़कों पर बीत रहे घंटे, बेंगलुरू से बिहार आने वालों की हालत देखिए
छठ महापर्व पर घर जाने की खुशी अब जंग में बदल गई है. बिहार जाने वालों को बसों में सीटें नहीं मिल रही हैं. किसी बस में सीटें बुक कर भी ली हैं तो अपनी सीट तक पहुंचने में भारी भीड़ और धक्का-मुक्की के चलते लोगों की हालत खराब हो रही है. हाल ही में बेंगलुरू से बिहार जाने वाली बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें पहले से बुक सीटों वाली बस के बाहर भी भीड़ का ऐसा रेला खड़ा है जैसे किसी सामान्य रोडवेज बस के आगे त्योहारी सीजन में होता है.
सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि इस स्लीपर बस में पहले से लोगों ने सीटें बुक की हुई हैं, लेकिन फिर भी इसके आगे भीषण भीड़ लगी है और बस में चढ़ने को लेकर सवारियों में जुबानी जंग चल रही है. कई सवारियां इसलिए इस बस को घेरे खड़ी हैं, कि शायद इसमें कोई सीट खाली हो और बुक करने के बाद सवारी नहीं आई हो तो टिकट का पैसा चुकाकर उन्हें मिल जाए.
पुणे में 7-7 हजार रुपये पहुंचा बसों का किराया
दरअसल अभी दिवाली का त्योहार है और उसके ठीक बाद छठ महापर्व होने के चलते बहुत ज्यादा संख्या में लोग अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं. खासतौर पर बिहार जाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है. ऐसे में हाल ही में पुणे और नागपुर को लेकर भी खबर आई थी कि वहां बसों का किराया दोनों शहरों के बीच में 7000 रुपये तक पहुंच गया है. पुणे से नागपुर जाने वालों के लिए ट्रेनें फुल हो चुकी हैं, हवाई टिकटों का किराया भी 19000 रुपये तक पहुंच गया है और बसों में भारी भीड़ और मांग के चलते 700 किलोमीटर की दूरी के प्राइवेट बस संचालक 7000 रुपये तक वसूल रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कई ऐसे भी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा सकती है. लोग धक्का-मुक्की कर किसी तरह सार्वजनिक वाहनों में चढ़ने की मशक्कतें कर रहे हैं.
वैसे तो हर साल ही त्योहार से पहले सड़कों पर भारी भीड़ देखी जाती है जब आधी-आधी रात तक लोग अपने बच्चों और परिवार के साथ सड़कों पर खड़े होकर साधनों का इंतजार करते हैं. लंबी दूरी के साथ-साथ 2-4 घंटे के सफर के लिए भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

