Last Updated:
Delhi News: दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में आज सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की. मेरठ के कुख्यात असद गैंग के सरगना असद और उसके दो साथियों के साथ मुठभेड़ हो गई. तीनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी घायल हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.

दिल्ली पुलिस ने तीन बदमाशों को अरेस्ट किया. फाइल फोटो
दिल्ली में आज सुबह-सुबह ठायं-ठायं की गूंज सुनाई दी है. दिल्ली के उस्मानपुर में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच शक्करपुर की टीम ने एनकाउंटर में तीन बदमाशों का हाफ एनकाउंटर कर दिया. ये सबी बदमाश असद गैंग के सदस्य बताए जाते हैं. पुलिस के हत्थे चढ़ने वाले बदमाशों में असद गैंग का सरगना भी शामिल है. फिलहाल, तीनों घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दरअसल, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिला था कि मेरठ का नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है. इस इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया था. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा रकी थी. जैसे ही तीनों बदमाश एक बाइक पर आते दिख, तीनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने सरेंडर करने के लिए ललकारा. लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया.
अब इसके बाद जवाब देने की बारी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की थी. एनकाउंटर के दौरान जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों के पैर में गोली मारते हुए उन्हें काबू में किया. हालांकि, इस दौरान बदमाशों की एक गोली एक SI को भी छूते हुए निकली. गनीमत रही कि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से वो बाल-बाल बच गए.
तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों गिरफ्तार बदमाश मेरठ में एक हत्या के मामले में वांटेड थे…जिन्होंने आपसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया था. घायलों में गैंग का सरगना असद भी शामिल है. इन बदमाशों के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
चश्मदीदों के अनुसार, एसआई बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे, जिसकी वजह से वे गंभीर रूप से घायल होने से बच गए. एसआई को मामूली चोट आई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर वापस भेज दिया गया. पकड़े गए बदमाशों की पहचान असद (25 वर्ष), फैजान (22 वर्ष) और शाहिद (28 वर्ष) के रूप में हुई है. असद गैंग का सरगना असद मेरठ के एक बड़े अपराधी परिवार से ताल्लुक रखता है. पुलिस के अनुसार, ये तीनों मेरठ में एक साल पहले हुई एक हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हैं.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

