Last Updated:
Air India Retrofit VT-ANT Aircraft: एयर इंडिया का पहला रेट्रोफिटेड बोइंग 787-8 प्लेन दिल्ली पहुंच गया है. इस प्लेन को न केवल नया रंग-रूप दिया गया है, बल्कि केबिन सहित अन्य सर्विसेज को भी नए सिरे से तैयार किया गया है. जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद यह प्लेन सैन बर्नार्डिनो से उड़ान भरकर दिल्ली पहुंच गया है. यह प्लेन अब यूके, यूरोप, अमेरिका और फार ईस्ट के लंबे रूट्स पर ऑपरेट होगा. एयरलाइंस का दावा है कि इस प्लेन में सफर करने वाले पैसेंजर का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा.

यह नया अपग्रेडेड B787-8 प्लेन अब यूके, यूरोप, अमेरिका और फार ईस्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ान भरेगा, जिससे पैसेंजर्स को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर और आरामदायक सफर मिल सकेगा.
VT-ANT रजिस्ट्रेशन वाला एयर इंडिया का यह B787-8 प्लेन अब पैसेंजर्स के साथ लंबी दूरी की उड़ान भरने के लिए तैयार है. एयर इंडिया इस प्लेन की तरह अपने 26 अन्य प्लेंस को भी अपग्रेड कर रही है. इस अपग्रेडेशन में प्लेन के इंटीरियर और केबिन को मॉर्डन बनाया जा रहा है.
इस फेरी फ्लाइट ने प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान भरी है. इस सफर के साथ एयर इंडिया के VT-ANT प्लेन ने साबित कर दिया है कि वह एक बार में इतनी लंबी दूरी की फ्लाइट कर सकता है.
एयरलाइन के अनुसार, इस अपग्रेड में सीट्स, लाइटिंग, केबिन डिजाइन और इन-फ्लाइट एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदलने की कोशिश की गई है, ताकि पैसेंजर्स को ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम ट्रैवल एक्सपीरियंस मिल सके.
एयर इंडिया के अनुसार, प्लेन का पूरा केबिन रिफ्रेश अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बोइंग मॉडिफिकेशन सेंटर विक्टरविल में किया गया है. यहां प्लेन को अत्याधुनिक तकनीक के साथ नई सुविधाओं से लैस किया गया है.
अपग्रेड के बाद इस प्लेन को सैन बर्नार्डिनो में स्थित एयरोप्रो पेंट फैसिलिटी में एयर इंडिया की नई लिवरी के साथ रंगा गया, जो एयर इंडिया की नई ब्रांड पॉलिसी का हिस्सा है.
यह प्लेन सभी जरूरी रेगुलेटरी क्लियरेंस और सेफ्टी सर्टिफिकेशन मिलने के बाद सीधे सैन बर्नार्डिनो से दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जिसने बिना रुके यह लंबी यात्रा तय की है.
About the Author
Anoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

