Entertainment
oi-Love Gaur
Javed Akhtar: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रविवार को हुए भारत Vs पाकिस्तान के मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का बल्ला भी चला और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ दिया। इस जीत से पूरा देश खुश था। ऐसे में देश के दिग्गज कवि, गीतकार और स्क्रीन राइटर लेखक जावेद अख्तर ने विराट कोहली की तारीफ में एक पोस्ट किया, जिसके बाद उनको एक्स पर ट्रोल करने की कोशिश की गई, जिसका जावेद साहब ने मुंह तोड़ जवाब दिया।
जावेद अख्तर अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। बिना लाग-लपेट के देश के हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं, हालांकि उनको इसके लिए आलोचना का शिकार भी होना पड़ता है, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को अक्सर सबक सिखा ही देते हैं। ऐसे ही इस बार उन्होंने पाकिस्तान की हार के बाद कुछ लोगों के ट्रोल करने पर खूब खरी-खोटी सुनाई।

Javed Akhtar के पोस्ट पर मचा बवाल!
दरअसल, जावेद अख्तर ने भी देश के बाकी लोगों की तरह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि उनको उस वक्त गुस्सा आ गया, जिसने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर सांप्रदायिक टिप्पणी की।
जावेद अख्तर ने भारत की जीत और विराट कोहली के शतक की तारीफ में एक एक्स (ट्विटर) पोस्ट किया था। जिस पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इसके बाद क्या था? जावेद अख्तर ने ऐसे जवाब दिए जिससे ट्रोलर्स को मिर्ची लगना स्वाभाविक हो गया।
Javed Akhtar का ‘विराट कोहली जिंदाबाद’ पोस्ट
टीम इंडिया की जीत के बाद जावेद अख्तर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, “विराट कोहली, जिंदाबाद!!! हम सभी को आप पर बहुत गर्व है!!!” जिस पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी और लिखा, “जावेद। बाबर का बाप कोहली है। बोलो, जय श्री राम।”
Maen to sirf yeh kahoonga ke tum eik neech insaan ho aur neech hi marogay . Tum kya jano desh prem kya hota hai .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 23, 2025 “>
‘तुम नीच हो, नीच ही मरोगे’, भड़के जावेद अख्तर
जिसके जवाब में जावेद ने लिखा, “मैं तो सिर्फ ये कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और नीचे ही मारोगे। तुम क्या जानो देशप्रेम क्या होता है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आज सूरज कहां से निकला। अंदर से दुख होगा आपको तो।”
जिस पर जावेद अख्तर बुरी तरह से भड़क गए और जवाब देते हुए लिखा, “बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे तब मेरे आजादी के लिए जेल और काला पानी में थे। मेरे रागों में देश प्रेम का खून है और तुम्हारे रागों में अंग्रेजों के नौकरों का खून है। इस अंतर को भूलो नहीं।”
Beta jab tumhare baap dada angrez ke jootay chaat rahe thay tab mere aazadi ke liye jai aur kala paani mein thay . Meri ragon mein desh premion ka khoon hai aur tumhari ragon mein angrez ke naukaron ka khoon hai . Iss anter ko bhoolo nahin .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 23, 2025 “>
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई में हुए पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच को छह विकेट के अंतर से जीत लिया। इसने अनौपचारिक रूप से पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। विराट ने 111 गेंदों में नॉट-आउट 100 रन बनाए।
-

Ind Vs Pak Match: भारत-पाकिस्तान मैच देखना चाहते हैं? कैसे डाउनलोड करें JioHotstar, साथ ही प्लान डिटेल्स
-

Mayanti Langer Net Worth: मयंती लैंगर पति स्टुअर्ट बिन्नी से कितनी अमीर? जानें कुल संपत्ति और कमाई के राज
-

IND vs PAK: विराट कोहली ने बनाया ODI में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन को पछाड़ रच दिया इतिहास
-

IND vs PAK: विराट कोहली ने बनाया ट्रिपल रिकॉर्ड, भारत ने पाक को हराकर लगाई कीर्तिमानों की झड़ी
-

तीन चीजें जो सिर्फ रात में होती हैं,’ सानिया मिर्जा ने LIVE शो में पूछा सवाल, जवाब सुनते ही कर दिया कैंसिल
-

Srijana Subedi: प्रेम कहानी को अमर करके USA से नेपाल लौटीं बिबेक पंगेनी की पत्नी श्रीजना, आते ही किया यह काम
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
-

‘पीएम मोदी की तारीफ करो भक्त और प्राउड हिंदू तो अंधभक्त’, पोस्ट शेयर कर प्रीति जिंटा ने लगा दी लताड़
-

Ekadashi Aaj Hai: आज है एकादशी? जानिए महत्व और पारण टाइम
-

चहल से तलाक के बाद धनश्री ने किस खास शख्स को कहा ‘आई लव यू’, इमोशनल पोस्ट लिखकर किया मिस
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत बनाम पाकिस्तान, IND vs PAK
-

AUS vs ENG Dream11: आज के बड़े मुकाबले में कमाई का तगड़ा मौका? PAK में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होगी टक्कर
-

‘बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार’, CM Nitish के पुत्र का कैसा रहा इतिहास, क्या होगा सियासी सफर का आगाज़
-

18 महीने से अलग रह रहे हैं युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा, तलाक की वजह का अब हुआ खुलासा, वकील ने क्या कहा?
-

ENG vs AUS, Pitch And Weather: ड्रीम टीम के लिए गेम चेंजर साबित होगी आज के मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट

