Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, June 5
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » ड्रोन, तस्करी और घुसपैठ पर सर्जिकल वार… त्रिपुरा बॉर्डर से गरजे अमित शाह, हर खतरे को कुचलने की तैयारी में भारत
Hindi News

ड्रोन, तस्करी और घुसपैठ पर सर्जिकल वार… त्रिपुरा बॉर्डर से गरजे अमित शाह, हर खतरे को कुचलने की तैयारी में भारत

HawkNewsBy HawkNewsJune 5, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

अगरतला. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के लंकामूरा स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सीमा चौकी का दौरा कर जवानों का हौसला बढ़ाया और देश की सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि भारत की सीमाओं को अब अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है और जल्द ही ‘स्मार्ट बॉर्डर’ का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा. सीमा प्रहरियों से संवाद करते हुए अमित शाह ने कहा कि नारकोटिक्स तस्करी, मानव तस्करी, हथियारों की स्मगलिंग और ड्रोन जैसी नई चुनौतियों के बावजूद BSF ने त्रिपुरा से लेकर पश्चिम बंगाल और बिहार तक सीमा सुरक्षा में शानदार काम किया है. उन्होंने जवानों की प्रतिबद्धता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि देश उनकी मेहनत और सतर्कता का ऋणी है.

अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ के पास पाकिस्तान बॉर्डर और बांग्लादेश बॉर्डर सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा है. इतने विस्तृत बॉर्डर पर हर सीमा की एक अलग प्रकार की चुनौती है. कहीं नशे का व्यापार है, कहीं ह्यूमन ट्रैफिकिंग का सवाल है, कहीं हथियारों की स्मगलिंग का सवाल है, कहीं पर ड्रग्स की तस्करी और नकली करेंसी की तस्करी होती है. हर सीमा के अपने अलग-अलग प्रश्न हैं. हमने तय किया है कि बीएसएफ जहां-जहां पर है, वहां स्मार्ट बॉर्डर का निर्माण करना है और एक चतुष्कोणीय सुरक्षा रणनीति के तहत स्थानीय प्रशासन को साथ में रखते हुए तथा टेक्नोलॉजी और जवानों का सहयोग लेते हुए सीमाओं को अभेद्य बनाना है.

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार सीमा चौकियों की तस्वीर बदलने के लिए प्रतिबद्ध है. बिजली, ग्रीन एनर्जी, सुरक्षित पेयजल और आधुनिक सुविधाओं के जरिए जवानों के जीवन को बेहतर बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, “मैं जवान की एक ट्यूबलाइट के लिए भी समय देने को तैयार हूं.”

अमित शाह ने बताया कि सीमाओं पर जल्द ही सेंसर, ड्रोन, स्मार्ट फेंसिंग और अत्याधुनिक निगरानी प्रणालियों से लैस ‘स्मार्ट सुरक्षा ग्रिड’ तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही 650 किलोमीटर पुरानी सीमा बाड़ का नवीनीकरण और 119 किलोमीटर नई मॉडर्न फेंसिंग का काम भी शुरू किया जा रहा है.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अगरतला में ‘अगर’ पौधा लगाते हुए गृह मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. उन्होंने बताया कि 2019 से अब तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवान 7.50 करोड़ से अधिक पौधे लगा चुके हैं और अगले वर्ष दो करोड़ नए पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि सीएपीएफ और बीएसएफ के सभी जवान पूरे समर्पण के साथ एक पेड़ को अपना भाई, बहन या बच्चा मानकर उसकी देखभाल कर रहे हैं. यह कार्यक्रम सिर्फ सरकारी आदेशों से प्रेरित नहीं होना चाहिए. यह हमारी स्वाभाविक आदत बननी चाहिए. यही स्वाभाविक आदत हमें बचा सकती है. हमें सोचना चाहिए कि हमारी सुरक्षा करने वाली बीएसएफ की चौकी बनाने के लिए कितने पेड़ काटे गए थे और उससे कहीं ज्यादा पेड़ लगाना हमारी जिम्मेदारी है.”

उन्होंने कहा कि पृथ्वी के बढ़ते तापमान, जलवायु परिवर्तन और ओजोन परत में बड़े-बड़े छिद्र इस धरती को जीने योग्य नहीं छोड़ेंगे, यदि हम आज जागरूक होकर इसकी क्षति की पूर्ति की दिशा में कार्य नहीं करेंगे. हमारे प्रधानमंत्री जी ने कई प्रकार के उपाय एक साथ शुरू किए हैं. कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम हो, इको-फ्रेंडली बिजली किस प्रकार से बनाई जाए, ऊर्जा की खपत कम से कम कैसे हो, इसके लिए अनेक उपाय एक साथ किए गए हैं. एक प्रकार से भारत के मॉडल को पेरिस सम्मेलन में आदर्श मॉडल के तौर पर स्वीकार किया गया.

अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी माधव सदाशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग बड़े से बड़े काम करने के बाद भी प्रसिद्धि की परवाह नहीं करते. पूज्य गुरुजी भी ऐसे ही थे. उन्होंने पूरे जीवन असीम धैर्य, अतुलनीय परिश्रम और मातृभूमि के प्रति भक्ति की भावना के साथ कार्य किया. उन्होंने देशभर में लाखों-लाख ऐसे कार्यकर्ता तैयार किए, जो इस देश की समृद्धि, सुरक्षा, संस्कृति, स्वाभिमान, इतिहास और भाषा पर गर्व करते हैं. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एक सशक्त स्वरूप प्रदान किया. मेरे जैसे अनेक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने गुरुजी को कभी देखा नहीं, लेकिन उनके संदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने उनके समय में हुआ करते थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशोषण के खिलाफ दो बच्चों की माँ की लड़ाई | Marriage Abuse
Next Article Gullak Season 5 Review: बदलते वक्त, नए सपने और वही अपनापन, क्या मिश्रा परिवार इस बार भी जीत पाएगा दिल? | gullak season 5 review in hindi web series in sonyliv jameel khan family emotional story
HawkNews
  • Website

Related Posts

Gullak Season 5 Review: बदलते वक्त, नए सपने और वही अपनापन, क्या मिश्रा परिवार इस बार भी जीत पाएगा दिल? | gullak season 5 review in hindi web series in sonyliv jameel khan family emotional story

June 5, 2026

शोषण के खिलाफ दो बच्चों की माँ की लड़ाई | Marriage Abuse

June 5, 2026

Mossad मोसाद को ‘किलिंग मशीन’ बनाने वाला चीफ! कौन हैं David Barnea जिससे कांपते थे दुश्मन, क्यों छोड़ी एजेंसी? | mossad-chief-david-barnea-israel-secret-operations-explained-world-news-hindi

June 5, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,367)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Gullak Season 5 Review: बदलते वक्त, नए सपने और वही अपनापन, क्या मिश्रा परिवार इस बार भी जीत पाएगा दिल? | gullak season 5 review in hindi web series in sonyliv jameel khan family emotional story

June 5, 2026

ड्रोन, तस्करी और घुसपैठ पर सर्जिकल वार… त्रिपुरा बॉर्डर से गरजे अमित शाह, हर खतरे को कुचलने की तैयारी में भारत

June 5, 2026

शोषण के खिलाफ दो बच्चों की माँ की लड़ाई | Marriage Abuse

June 5, 2026

Mossad मोसाद को ‘किलिंग मशीन’ बनाने वाला चीफ! कौन हैं David Barnea जिससे कांपते थे दुश्मन, क्यों छोड़ी एजेंसी? | mossad-chief-david-barnea-israel-secret-operations-explained-world-news-hindi

June 5, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Gullak Season 5 Review: बदलते वक्त, नए सपने और वही अपनापन, क्या मिश्रा परिवार इस बार भी जीत पाएगा दिल? | gullak season 5 review in hindi web series in sonyliv jameel khan family emotional story

June 5, 2026

ड्रोन, तस्करी और घुसपैठ पर सर्जिकल वार… त्रिपुरा बॉर्डर से गरजे अमित शाह, हर खतरे को कुचलने की तैयारी में भारत

June 5, 2026

शोषण के खिलाफ दो बच्चों की माँ की लड़ाई | Marriage Abuse

June 5, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.