Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 17
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » जो योगी ने कहा वही हुआ, सीपीसीबी ने नई रिपोर्ट में कहा- महाकुंभ के दौरान पानी की गुणवत्ता स्नान के लिए उपयुक्त थी – water quality during prayagraj mahakumbh 2025 was suitable for bathing what yogi said cpcb new report says
Hindi News

जो योगी ने कहा वही हुआ, सीपीसीबी ने नई रिपोर्ट में कहा- महाकुंभ के दौरान पानी की गुणवत्ता स्नान के लिए उपयुक्त थी – water quality during prayagraj mahakumbh 2025 was suitable for bathing what yogi said cpcb new report says

HawkNewsBy HawkNewsMarch 10, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
नई दिल्ली/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के दौरान गंगा-यमुना नदी के जल की गुणवत्ता को लेकर काफी विवाद रहा। इसकी शुरुआत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में दाखिल एक रिपोर्ट से हुई, जिसमें साफ कहा गया कि गंगा और यमुना नदी का जल नहाने योग्य नहीं है। इस रिपोर्ट के सामने आते ही हड़कंप मच गया। विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर हमले तेज कर दिए। उधर योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में खुद मोर्चा संभाला और सीपीसीबी की रिपोर्ट के काउंटर में यूपी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की। इसमें दावा किया गया कि संगम का पानी न सिर्फ नहाने योग्य है, बल्कि उसमें आचमन भी किया जा सकता है। मामले में तमाम सियासी बयान आते रहे। इस बीच महाकुंभ का सकुशल समापन भी हो गया। अब इसी मामले में सीपीसीबी की नई रिपोर्ट चर्चा में आ गई है। इस रिपोर्ट में कहीं न कहीं वही बात सामने आई है, जो योगी आदित्यनाथ कह रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि महाकुंभ के दौरान पानी की गुणवत्ता स्नान के लिए उपयुक्त थी।सीपीसीबी की नई रिपोर्ट में कहा गया कि सांख्यिकीय विश्लेषण के अनुसार प्रयागराज में हाल ही में संपन्न महाकुंभ के दौरान पानी की गुणवत्ता स्नान के लिए उपयुक्त थी। सांख्यिकीय विश्लेषण इसलिए आवश्यक था क्योंकि एक ही स्थान से अलग-अलग तिथियों और एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों से एकत्र किए गए नमूनों में ‘‘आंकड़ों की भिन्नता’’ थी, जिसके कारण ये ‘‘नदी क्षेत्र में समग्र नदी जल की गुणवत्ता’’ को प्रतिबिंबित नहीं करते थे।

सीपीसीबी की 28 फरवरी की तारीख वाली इस रिपोर्ट को 7 मार्च को एनजीटी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। बोर्ड ने 12 जनवरी से लेकर अब तक हर हफ्ते 2 बार, जिसमें महास्नान भी शामिल हैं, गंगा नदी पर 5 स्थानों तथा यमुना नदी पर दो स्थानों पर जल निगरानी की।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘विभिन्न तिथियों पर एक ही स्थान से लिए गए नमूनों के लिए विभिन्न मापदंडों जैसे पीएच, घुलित ऑक्सीजन (डीओ), जैव रासायनिक ऑक्सीजन मांग (बीओडी) और फीकल कोलीफॉर्म काउंट (एफसी) के परिमाण में अहम बदलाव देखे गए है। एक ही दिन एकत्र किए गए नमूनों के लिए उपर्युक्त मापदंडों के परिमाण भी अलग-अलग स्थानों पर भिन्न होते हैं।’’

रिपोर्ट के मुताबिक जल में ऑक्सीजन की मात्रा या डीओ, जल में कार्बनिक पदार्थों को खंडित करने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा को मापता बीओडी, तथा सीवेज संदूषण का सूचक एफसी जल की गुणवत्ता के प्रमुख संकेतक हैं। एक विशेषज्ञ समिति ने ‘‘आंकड़ों में परिवर्तनशीलता’’ के मुद्दे की जांच की और कहा, ‘‘आंकड़ा एक विशिष्ट स्थान और समय पर जल गुणवत्ता का तत्कालिक स्थिति को दर्शाता है और यह ऊपरी धारा में मानवजनित गतिविधियों (मानव क्रियाकलापों), प्रवाह की दर, नमूने की गहराई, नमूने का समय, नदी की धारा और धाराओं का मिश्रण, नमूना स्थान और ऐसे कई अन्य कारकों के आधार पर काफी भिन्न हो सकता है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘परिणामस्वरूप, ये मान उस सटीक समय और स्थान पर जल गुणवत्ता मापदंडों को दर्शाते हैं, जहां से ये जल नमूने एकत्र किए गए थे तथा ये नदी की समग्र विशेषताओं को पूरी तरह से प्रदर्शित नहीं कर सकते हैं, इसलिए जरूरी नहीं है कि ये नदी के पूरे क्षेत्र में समग्र जल गुणवत्ता को प्रदर्शित करें।’’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि परिवर्तनशीलता के कारण, प्रमुख मापदंडों के लिए विभिन्न निगरानी स्थानों के जल गुणवत्ता डेटा का सांख्यिकीय विश्लेषण 12 जनवरी से 22 फरवरी तक ‘‘सामूहिक स्नान’’ के 10 स्थानों पर किया गया और 20 दौर की निगरानी की गई।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘‘यह प्रस्तुत किया गया है कि उपर्युक्त सांख्यिकीय विश्लेषण के अनुसार, निगरानी किए गए खंडों के लिए पीएच, डीओ, बीओडी और एफसी का औसत परिमाण (आंकड़ों की केंद्रीय प्रवृत्ति) संबंधित मानदंडों/अनुमेय सीमाओं के भीतर है।’’ एफसी का औसत परिमाण 1,400 था, जबकि स्वीकार्य सीमा 2,500 यूनिट प्रति 100 मिली है, जबकि डीओ पांच मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक के निर्धारित मानक के मुकाबले 8.7 था, तथा बीओडी 3 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम या उसके बराबर की निर्धारित सीमा के मुकाबले 2.56 था।

सीपीसीबी ने इससे पहले 17 फरवरी को एक रिपोर्ट में एनजीटी को सूचित किया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में विभिन्न स्थानों पर फीकल कोलीफॉर्म का स्तर स्नान के लिए प्राथमिक जल गुणवत्ता के अनुरूप नहीं था। एनजीटी इस मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल को करेगी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि फेकल बैक्टीरिया की रिपोर्ट करते हुए महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश रची गई। यह करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि संगम का जल स्नान और आचमन लायक है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से दी गई पूरी टेस्टिंग रिपोर्ट को रखा। योगी ने कहा कि संगम के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप कर दिया गया है और पानी को शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार संगम के पास BOD की मात्रा 3 से कम है और घुलित ऑक्सीजन 8-9 के आसपास है। इसका मतलब है कि संगम का पानी न केवल नहाने के लिए, बल्कि आचमन के लिए भी उपयुक्त है।

उन्होंने कहा कि फेकल कोलीफॉर्म बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे सीवेज लीकेज और जानवरों का मल, लेकिन प्रयागराज में फेकल कोलीफॉर्म की मात्रा मानकों के अनुसार 2,500 एमपीएन प्रति 100 एमएल से कम है। इसका मतलब है कि झूठा अभियान केवल महाकुंभ को बदनाम करने के लिए है।

इससे पहले सीपीसीपी की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया कि फेकल कोलीफॉर्मकी स्वीकार्य सीमा 2500 यूनिट प्रति 100 एमएल है। सीपीसीपी ने तीन फरवरी को एक रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें कुछ गैर अनुपालन और उल्लंघनों की ओर इशारा किया गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleAamir Khan Festival: जावेद अख्तर ने किया ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ऐलान, ट्रेलर जारी | PVR unique celebration Trailer released showing glimpse of Aamir Khan amazing journey
Next Article जाना था न्‍यूयार्क, पहुंच गए… एयर इंडिया के पैसेंजर पर आया नया संकट, मिला कल शाम 5 बजे का वक्‍त?
HawkNews
  • Website

Related Posts

भारत का बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पूरी रफ्तार से बढ़ रहा आगे, MEA ने जापानी नेता के आरोपों पर दिया करारा जवाब

July 17, 2026

Pakistan: बलूचियों का शिकार करने चली पाक फौज खुद बनी शिकार, 45 सैनिकों की मौत, मस्तुंग में उड़ाया काफिला | balochistan bla attack pakistan army convoy mastung world news hindi

July 17, 2026

7 मंजिला ऊंचे विक्रम-1 रॉकेट में छिपा है भारत का गौरव, जानिए ‘मिशन आगमन’ की सबसे अनोखी डिटेल

July 17, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,350)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

भारत का बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पूरी रफ्तार से बढ़ रहा आगे, MEA ने जापानी नेता के आरोपों पर दिया करारा जवाब

July 17, 2026

Pakistan: बलूचियों का शिकार करने चली पाक फौज खुद बनी शिकार, 45 सैनिकों की मौत, मस्तुंग में उड़ाया काफिला | balochistan bla attack pakistan army convoy mastung world news hindi

July 17, 2026

7 मंजिला ऊंचे विक्रम-1 रॉकेट में छिपा है भारत का गौरव, जानिए ‘मिशन आगमन’ की सबसे अनोखी डिटेल

July 17, 2026

मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग चमत्कार: स्लीमनाबाद टनल से बदलेगी विंध्य-महाकौशल की तस्वीर, 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ | स्लेमानाबाद सुरंग का कार्य पूरा होने वाला है: मध्य प्रदेश की कृषि और जल सुरक्षा को बढ़ावा

July 17, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

भारत का बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पूरी रफ्तार से बढ़ रहा आगे, MEA ने जापानी नेता के आरोपों पर दिया करारा जवाब

July 17, 2026

Pakistan: बलूचियों का शिकार करने चली पाक फौज खुद बनी शिकार, 45 सैनिकों की मौत, मस्तुंग में उड़ाया काफिला | balochistan bla attack pakistan army convoy mastung world news hindi

July 17, 2026

7 मंजिला ऊंचे विक्रम-1 रॉकेट में छिपा है भारत का गौरव, जानिए ‘मिशन आगमन’ की सबसे अनोखी डिटेल

July 17, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.