जब तक FIR नहीं होती… दिल्ली पुलिस के सामने कैसे अड़ गए थे राहुल गांधी, सामने आया अंदर का वीडियो
राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से घायल हुए साहिल लोचब के मामले में आखिरकार दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़िता के परिवार संग खुद संसद मार्ग थाने पहुंचे थे. FIR दर्ज करने में हुई देरी के बाद राहुल गांधी थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल हुए. राहुल गांधी ने साहिल के जख्म दिखाते हुए कहा कि लेडी हार्डिंग अस्पताल की रिपोर्ट से साबित होता है कि युवक के शरीर और आंख में छर्रे हैं, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुलिस ने पेलेट गन नहीं चलाई, तो जांच होनी चाहिए कि यह किसने किया. पुलिस द्वारा प्राथमिकी की कॉपी सौंपे जाने के बाद राहुल गांधी ने इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया.<br>राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से घायल हुए साहिल लोचब के मामले में आखिरकार दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़िता के परिवार संग खुद संसद मार्ग थाने पहुंचे थे. FIR दर्ज करने में हुई देरी के बाद राहुल गांधी थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल हुए. राहुल गांधी ने साहिल के जख्म दिखाते हुए कहा कि लेडी हार्डिंग अस्पताल की रिपोर्ट से साबित होता है कि युवक के शरीर और आंख में छर्रे हैं, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुलिस ने पेलेट गन नहीं चलाई, तो जांच होनी चाहिए कि यह किसने किया. पुलिस द्वारा प्राथमिकी की कॉपी सौंपे जाने के बाद राहुल गांधी ने इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया.


