Last Updated:
Mudra Yojana 10th Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शख्स से कहा कि आप चिंता मत करें, आपके घर इनकम टैक्स वाले नहीं आएंगे. आप अपनी कमाई के बारे में बता सकते हैं. वित्त मंत्री जी भी यहीं बैठे हैं. मु…और पढ़ें
पीएम मोदी ने लोगों से बातचीत की. (News18)
हाइलाइट्स
- मुद्रा योजना की 10वीं वर्षगांठ पर पीएम ने लाभार्थियों से बातचीत की.
- केरल के एक शख्स से पीएम ने कहा कि चिंता मत कीजिए IT वाले नहीं आएंगे.
- पीएम ने कहा कि यह सरकार अमीरों की नहीं बल्कि आपके लिए है.
Mudra Yojana 10th Anniversary: पीएम नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने केरल के एक लाभार्थी से कहा कि आप चिंता मत कीजिए, आपके घर इनकम टैक्स वाले नहीं आएंगे. वित्त मंत्री (MOS) भी यहीं बैठे हैं. दरअसल, इस योजना का लाभ उठाकर शख्स ने अपना काम शुरू किया था. पीएम ने उससे पूछा कि आप एक महीने में कितना कमा लेते हैं. इसपर यह व्यक्ति कुछ बोलने से बच रहा था. इसके बाद पीएम ने हल्के फुल्के अंदाज में इस शख्स कहा कि बता दीजिए, चिंता मत कीजिए इनकम टैक्स वाले आपके घर पर नहीं आएंगे.
केरल के रहने वाले गोपी कृष्णनन ने बताया कि रिन्यूएबल रीसोर्स के क्षेत्र में मुद्रा लोन की मदद से कर्ज लेने के बाद अपना व्यापार चला रहा हूं. वो दुबई से वापस भारत लौटने के बाद यहां व्यापार करने लगे. उन्होंने कहा कि मुझे मुद्रा लोन के बारे में दुबई में पता चला. मैंने यहां आकर इसपर काम शुरू किया. पीएम ने पूछा कि एक घर में सोलर पैनल लगाने में कितना वक्त लगता है. इसपर गोपी कृष्णनन ने कहा कि दो दिन में एक घर का काम हो जाता है.
चिंता मत कीजिए…
फिर पीएम ने पूछा कि आप एक महीने में कितना कमा लेते हैं? गोपी कृष्णनन एक मिनट को हक्का बक्का रह गए. वो अपनी कमाई बताने से हिचकिचाने लगे. उसने दो तीन सेकंड का पोज लिया. इसपर पीएम ने कहा कि इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा, डरो मत. फिर युवक ने कहा कि ढाई लाख मिल रहा है. पीएम ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा कि वित्त मंत्री मेरे बगल में बैठे हैंण् मैं उन्हें बताता हूं.
ये अमीरों की सरकार नहीं है…
मुद्रा योजना का मकसद छोट उद्योगों को लोन दिया जाता है। जिसकी मदद से देश में स्टार्टटप क्रांति की शुरआत हुई. इस योजना के तहत पिछले 10 सालों में 50 करोड़ लोन खाते स्वीकृत किए गए हैं. पीएम मोदी से इस योजना के लाभार्थियों ने बातचीत कर अपना अनुभव शेयर किया. बातचीत के दौरान कई लाभार्थियों ने बताया कि जो पहले महज 20 हजार रुपये महीना कमाते थे, योजना की मदद से आज कमाई केा दोगुना कर चुके हैं. पीएम ने कहा कि मुद्रा योजना मोदी की वाहवाही के लिए नहीं है, ये योजना अपने देश के युवा को अपने पैर पर खड़ा करने के लिए हैं. आप लोगों को कहिए की बिना गारंटी के पैसे मिल रहे हैं. जाओ बैंक वालों को तंग करिए. ये बहुत बड़ा साइलेंट रेवोलुशन है. आप अख़बार में पढ़ते हैं की अमीरों की सरकार है. लेकिन हमने 33 लाख करोड़ रूपया आपके हाथ में दिए हैं.

