Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » घुसपैठ हुई नाकाम तो नाबालिगों पर पाकिस्‍तान ने जमाई नापाक नजर, गैंगस्टरों के जरिए खड़ा करना चाहता है आतंकी नेटवर्क
Hindi News

घुसपैठ हुई नाकाम तो नाबालिगों पर पाकिस्‍तान ने जमाई नापाक नजर, गैंगस्टरों के जरिए खड़ा करना चाहता है आतंकी नेटवर्क

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 14, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:September 15, 2026, 00:02 IST

जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश के एक नए नेटवर्क का खुलासा हुआ है. जम्मू पुलिस ने अरनिया सेक्टर में ‘खौफ गैंग’ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. जांच में सामने आया है कि नाबालिगों का इस्तेमाल हथियारों को कश्मीर पहुंचाने के लिए किया जा रहा था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को शक न हो. इस नेटवर्क के तार जेल में बंद गैंगस्टरों और पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से जुड़े होने की आशंका है. 

नाबालिगों पर पाकिस्‍तान की नजर, गैंगस्टरों के जरिए बनाना चाह रहा आतंकी नेटवर्कZoom

अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए पाकिस्‍तान ने अब जम्‍मू और कश्‍मीर में नई चाल चली है.

जम्‍मू. अपने नापाक मंसूबों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पाकिस्‍तान हमेशा से जम्‍मू और कश्‍मीर में घुसपैठ कराता आया है. लेकिन, बीते कुछ सालों में सरहद की चौकसी बेहद पुख्‍ता होने के बाद वह चाह कर भी घुसपैठ नहीं करा पा रहा है. ऐसे में अपनी साजिशों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पाकिस्‍तान ने अब अपना नया पैंतरा चला है. इस पैंतरे के तहत, पाकिस्‍तान ने अब अपनी नजर जम्‍मू और कश्‍मीर के नाबालिग बच्‍चों पर जमा दी है. साजिश के तहत, पाकिस्‍तान पहले इन नाबालिगों को गैंगस्टरिज्‍म की तरफ ढकेलने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद, इन्‍हीं नाबालिगों का इस्‍तेमाल कर वह अपनी नापाक साजिशों को अंजाम दिलाना चाह रहा है.

लेकिन, पाकिस्‍तान अपनी मंसूबों में सफल होता, इससे पहले जम्‍मू पुलिस ने इसकी इस साजिश का भंडाफोड़ कर दिया है. जम्मू पुलिस ने अरनिया सेक्टर में कार्रवाई करते हुए ‘खौफ गैंग’ से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग युवक भी शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से तीन पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. जांच में सामने आया है कि नाबालिग युवकों का इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई के लिए किया जा रहा था. इन नाबालिग युवकों को इस तरह इस्तेमाल किया जा रहा था कि सुरक्षा एजेंसियों को उन पर आसानी से शक न हो.

  1. अरनिया में पुलिस ने दबोचा नेटवर्क: जम्‍मू पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई की शुरूआत जम्मू के अरनिया सेक्टर में हुई. पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ लोग हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय हैं. इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और छह लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से तीन पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस मिले. शुरुआती जांच में पता चला कि बरामद हथियारों को आगे कश्मीर पहुंचाया जाना था.
  2. नाबालिगों को क्यों बनाया गया मोहरा: पूछताछ में नाबालिग युवकों से मिली जानकारी ने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. बताया गया कि उन्हें नेटवर्क में इसलिए शामिल किया गया, ताकि उनकी उम्र और पहचान की वजह से उन पर कम शक हो. युवकों को हथियारों की एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के काम में लगाया जा रहा था. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन नाबालिगों को किसने अपने जाल में फंसाया और उन्हें इसके लिए कैसे तैयार किया गया.
  3. जेल में बंद गैंगस्टरों से भी कनेक्शन: जांच के दौरान इस नेटवर्क के तार जेल में बंद कुछ गैंगस्टरों से जुड़े होने की बात भी सामने आई है. यानी मामला सिर्फ स्थानीय अपराधियों तक सीमित नहीं माना जा रहा है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि जेल में बंद गैंगस्टरों की इस नेटवर्क में क्या भूमिका थी और उनके संपर्क में बाहर कौन-कौन लोग थे.
    ड्रोन से पहुंचाए गए हथियार: सुरक्षा एजेंसियों को यह भी इनपुट मिला है कि बरामद हथियार ड्रोन के जरिए सीमा पार से पहुंचाए गए हो सकते हैं. हालांकि इस पहलू की अभी जांच की जा रही है. एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार कहां से आए, उन्हें किसने सीमा पार से भेजा और नाबालिगों तक पहुंचाने वाला नेटवर्क कौन चला रहा था.
  4. पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों तक पहुंच रहे तार: जांच का सबसे अहम पहलू इस नेटवर्क के पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़ा है. एजेंसियों को शक है कि सीमा पार बैठे हैंडलर स्थानीय अपराधियों और गैंगस्टरों के जरिए जम्मू-कश्मीर में अपना नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. घुसपैठ पर पूरी तरह से लगाम लगने के बाद हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन और इनको ठिकाने लगाने के लिए स्थानीय युवाओं के नेटवर्क का इस्‍तेमाल किया जा रहा था.

कश्मीर तक हथियार पहुंचाने का क्या मकसद?
अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन हथियारों को कश्मीर क्यों भेजा जाना था. क्या इनका इस्तेमाल किसी आतंकी वारदात में होना था या इनके जरिए किसी बड़े नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा था? इसी के साथ एजेंसियां यह भी जांच रही हैं कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और इसके तार जम्मू से आगे कश्मीर के किन इलाकों तक जुड़े हैं. फिलहाल जम्मू पुलिस की समय रहते हुई कार्रवाई से हथियारों की खेप आगे पहुंचाने की कोशिश नाकाम हो गई है. लेकिन जांच अब सिर्फ तीन पिस्तौल और छह कारतूस की बरामदगी तक सीमित नहीं है. इंटरनेशनल बॉर्डर से लेकर जम्मू और फिर कश्मीर तक फैले पूरे नेटवर्क और उसके पीछे की साजिश की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Location :

Jammu and Kashmir

First Published :

September 14, 2026, 21:57 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleMasood Azhar को पाकिस्तान ने 26 साल पनाह दी, अब क्यों ₹70 लाख का इनाम बढ़ाने पर मजबूर हुआ? आतंक की पूरी कहानी | Masood Azhar: 26 Years Terror, Pathankot-Pulwama Attacks, Pakistan Raise Reward to Rs 70 Lakh News Hindi
Next Article 69 साल की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस को हुआ Ovarian Cancer, लिवर तक फैली ये जानलेवा बीमारी, हीरोइन का हुआ ऐसा हाल | nafisa ali 69 age actress diagnosed with ovarian cancer worst condition spread to liver
HawkNews
  • Website

Related Posts

69 साल की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस को हुआ Ovarian Cancer, लिवर तक फैली ये जानलेवा बीमारी, हीरोइन का हुआ ऐसा हाल | nafisa ali 69 age actress diagnosed with ovarian cancer worst condition spread to liver

September 14, 2026

Masood Azhar को पाकिस्तान ने 26 साल पनाह दी, अब क्यों ₹70 लाख का इनाम बढ़ाने पर मजबूर हुआ? आतंक की पूरी कहानी | Masood Azhar: 26 Years Terror, Pathankot-Pulwama Attacks, Pakistan Raise Reward to Rs 70 Lakh News Hindi

September 14, 2026

बिना परीक्षा पाएं टीचर की नौकरी! समस्तीपुर में 16 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

September 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,731)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

69 साल की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस को हुआ Ovarian Cancer, लिवर तक फैली ये जानलेवा बीमारी, हीरोइन का हुआ ऐसा हाल | nafisa ali 69 age actress diagnosed with ovarian cancer worst condition spread to liver

September 14, 2026

घुसपैठ हुई नाकाम तो नाबालिगों पर पाकिस्‍तान ने जमाई नापाक नजर, गैंगस्टरों के जरिए खड़ा करना चाहता है आतंकी नेटवर्क

September 14, 2026

Masood Azhar को पाकिस्तान ने 26 साल पनाह दी, अब क्यों ₹70 लाख का इनाम बढ़ाने पर मजबूर हुआ? आतंक की पूरी कहानी | Masood Azhar: 26 Years Terror, Pathankot-Pulwama Attacks, Pakistan Raise Reward to Rs 70 Lakh News Hindi

September 14, 2026

बिना परीक्षा पाएं टीचर की नौकरी! समस्तीपुर में 16 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

September 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

69 साल की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस को हुआ Ovarian Cancer, लिवर तक फैली ये जानलेवा बीमारी, हीरोइन का हुआ ऐसा हाल | nafisa ali 69 age actress diagnosed with ovarian cancer worst condition spread to liver

September 14, 2026

घुसपैठ हुई नाकाम तो नाबालिगों पर पाकिस्‍तान ने जमाई नापाक नजर, गैंगस्टरों के जरिए खड़ा करना चाहता है आतंकी नेटवर्क

September 14, 2026

Masood Azhar को पाकिस्तान ने 26 साल पनाह दी, अब क्यों ₹70 लाख का इनाम बढ़ाने पर मजबूर हुआ? आतंक की पूरी कहानी | Masood Azhar: 26 Years Terror, Pathankot-Pulwama Attacks, Pakistan Raise Reward to Rs 70 Lakh News Hindi

September 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.