Last Updated:
Kaziranga Elephant Rescue: काजीरंगा के चाय बागान में कीचड़ से भरे गड्ढे में फंसे 4-6 हफ्ते के बेबी एलिफेंट को सेफली रेस्क्यू कर लिया गया है. हाथियों के झुंड द्वारा बाहर निकालने की नाकाम कोशिश के बाद स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से वाइल्डलाइफ टीम मौके पर पहुंची. डॉक्टरों ने नन्हे हाथी को इमरजेंसी केयर दी. परिवार से मिलाने का इंतजार असफल रहने पर उसे सीडब्ल्यूआरसी सेंटर शिफ्ट किया गया, जहां वह तेजी से रिकवर कर रहा है.
हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर लिया गया.
काजीरंगा के चाय बागान में 4 हफ्ते का एक मासूम बेबी एलिफेंट कीचड़ से भरे गड्ढे में जा गिरा. नन्हे हाथी की चीखों से जंगल गूंज उठा और उसके पूरे झुंड ने उसे बचाने के लिए अपनी जान लगा दी, लेकिन भारी कीचड़ के आगे हाथियों की हर कोशिश नाकाम हो गई. जब झुंड बेबस होकर आगे बढ़ा तो लगा सब खत्म हो गया लेकिन तभी हुई रियल-लाइफ सुपरहीरोज की एंट्री. चाय बागान के सतर्क ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने ऐसा हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसकी क्लिप्स अब इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं.
हाथियों के झुंड का फैमिली सपोर्ट
यह पूरा मामला सेकनी टी एस्टेट का है. जैसे ही यह नन्हा हाथी गड्ढे में गिरा, उसके झुंड ने उसे बाहर निकालने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. हाथियों के परिवार ने पूरा एफर्ट डाला लेकिन भारी कीचड़ की वजह से वे अपने इस छोटे से मेंबर को बाहर निकालने में नाकाम रहे. थक-हारकर जब झुंड को वहां से आगे बढ़ना पड़ा तो वहां मौजूद टी-गार्डन के अलर्ट वर्कर्स और गांव वालों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत वाइल्डलाइफ अथॉरिटीज को इंफॉर्म किया.
सीडब्ल्यूआरसी का क्विक एक्शन और रेस्क्यू
वन्यजीव पशु चिकित्सक डॉ. भास्कर चौधरी के नेतृत्व में ‘सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन एंड कंजर्वेशन’ (CWRC) की टीम तुरंत स्पॉट पर पहुंची. टीम ने बेहद सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इस क्यूट बेबी एलिफेंट को कीचड़ से सेफली बाहर निकाला. छोटा हाथी काफी थका हुआ और डिहाइड्रेटेड था, इसलिए उसे फौरन नजदीकी बीट ऑफिस ले जाया गया, जहां वेटेरिनरी टीम ने उसे इमरजेंसी ट्रीटमेंट और जरूरी फ्लूइड्स दिए.
#UPDATE | Assam: The wild elephant that was spotted near tea gardens in Numaligarh town of Golaghat district with a tyre around its neck, was successfully relieved of its ordeal. An expert team from Kaziranga took part in the operation by Forest Department under which the… pic.twitter.com/3BzFAw5Z1q

