India
oi-Divyansh Rastogi
Tulsi Gabbard Rajnath Singh Meeting: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात कर खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) की भारत विरोधी गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) की अध्यक्षता वाले इस प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गई, क्योंकि नवंबर 2023 में अमेरिकी अधिकारियों ने SFJ प्रमुख पन्नू की हत्या की साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया था। अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया था कि एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने इस साजिश में भूमिका निभाई थी। हालांकि, भारत सरकार ने इस मामले में किसी भी संलिप्तता से इनकार किया और उच्च-स्तरीय जांच शुरू की।

पन्नू और SFJ पर भारत की स्थिति
गुरपतवंत सिंह पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की नागरिकता है, लेकिन भारत में वह आतंकवाद के आरोपों में वांछित है। भारतीय कानून UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत आतंकवादी घोषित पन्नू, SFJ के जरिए खालिस्तान समर्थक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। भारत लंबे समय से अमेरिका और कनाडा से SFJ पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।
तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा
अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड 16 मार्च को भारत पहुंचीं और उनकी यह यात्रा करीब ढाई दिन की होगी। यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के किसी शीर्ष अधिकारी की पहली उच्चस्तरीय भारत यात्रा है। इस दौरान उन्होंने राजनाथ सिंह से भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से भी मुलाकात की, जिसमें खुफिया जानकारी साझा करने और सुरक्षा साझेदारी पर बातचीत हुई। वैश्विक खुफिया विशेषज्ञों के सम्मेलन में भाग लिया।
भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा
राजनाथ सिंह और गबार्ड ने रक्षा नवाचार, सूचना साझाकरण और तकनीकी सहयोग पर बातचीत की। इसके अलावा, रक्षा औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और इंटरऑपरेबिलिटी (सामरिक सहयोग) बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
गबार्ड की बहु-देशीय यात्रा
तुलसी गबार्ड भारत के बाद जापान, थाईलैंड और फ्रांस की यात्रा पर जाएंगी। हाल ही में उन्होंने वाशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।
भारत सरकार लगातार खालिस्तानी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। राजनाथ सिंह की अमेरिकी खुफिया प्रमुख से बातचीत, SFJ पर भारत की गंभीरता को दर्शाती है। अब देखने वाली बात होगी कि अमेरिका इस पर क्या कदम उठाता है।
-

प्रवेश वर्मा के बजाय रेखा गुप्ता को क्यों BJP ने बनाया सीएम? इतने दिन बाद दिल्ली CM ने किया बड़ा खुलासा
-

MUM vs DEL: WPL 2025 के फाइनल मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
-

‘सच सिर्फ इसलिए नहीं बदल जाता क्योंकि…’, माता-पिता के तलाक के बीच राजा भैया की बेटी ने कह डाली बड़ी बात
-

कौन थे महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़, 81 साल की उम्र में हुआ निधन, सदमे में डूबा उदयपुर
-

‘हवा भी कुछ नाराज सी हो जाती है, जब तुम…’, सानिया मिर्जा पर आया आखिर किसका दिल?
-

Holi खेलने पर मोहम्मद शमी की बेटी के खिलाफ होगी कार्रवाई? मौलाना ने गुस्से में कह दी ये बात
-

Monalisa Viral Video: होली पर ऐसे थिरकीं मोनालिसा, ठुमके देख लोग हुए हैरान, 3 वीडियोज ने मचाई धूम
-

‘धमकी भरे कॉल आए, बाइक से किया पीछा,’ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हीरो ने किया चौंकाने वाला खुलासा
-

Rajasthan Weather: 24 घंटे में बदलेगा राजस्थान का मौसम, आंधी व भारी बारिश का अलर्ट, ये जिले होंगे प्रभावित
-

MUM vs DEL Dream11: WPL 2025 के फाइनल मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
-

वृषभ राशिफल आज, 16 मार्च, रविवार – अपने अंतर्मन पर भरोसा रखें, यह आपकी शक्ति को बढ़ाने का दिन है!
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 15 march: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs मुंबई
-

कन्या राशिफल आज, 16 मार्च, रविवार – अपने अंतर्मन पर भरोसा रखें, यह आपकी शक्ति को बढ़ाने का दिन है!
-

IND vs WI final: भारत-वेस्टइंडीज के बीच इतने बजे शुरू होगा फाइनल मुकाबला, जानें कहां देख सकते हैं लाइव
-

रंगीन सेलिब्रेशन का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना, कही दिल की बात

