Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Miss World 2025 Contestant Nandini Gupta: 72वें मिस वर्ल्ड का आयोजन इस बार हैदराबाद में हो रहा है। 10 मई को पूरे लाव लश्कर के साथ इस भव्य समारोह की शुरुआत हुई। पहले ही दिन मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत का जलवा रहा। ओपनिंग सेरेमनी में भारत को रिप्रजेंट कोटा की नंदिनी गुप्ता ने किया। उन्होंने पहले ही दिन 110 देशों की ब्यूटी क्वीन के सामने अपनी गहरी छाप छोड़ दी।
नंदिनी की चर्चा कॉस्ट्यूम राउंड की वजह से हुई। क्योंकि इस राउंड में उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी, वो बेहद दिलकश थी। ड्रेस ने नंदिनी की की खूबसूरती ने चार चांद लगा दिए। उनकी इस ड्रेस में भारत की संस्कृति की भी झलक देखने को मिल रही थी।

नंदिनी ने मिस वर्ल्ड के मंच पर फेमस डिजाइनर गौरांग शाह का लहंगा सेट पहना था। इस पर उन्होंने आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की गोल्ड जरी जामदानी बुनाई की थी। इस ड्रेस को गौरांग ने खादी के धागे से बनाया है, जो चरखे पर हाथ से काता गया था। लहंगे का रंग सफेद और प्लेन था, बस उसके बॉर्डर को ही ब्लाउज की मैचिंग से बुना था। वहीं, ब्लाउज नेकलाइन और हाफ स्लीव्स का था। जो लहंगे से कॉन्ट्रस्ट मिलता दिखाई दे रहा है। नंदिनी ने प्लेटेड दुपट्टा भी कैरी किया था। इस पल्लू की खासियत थी कि इसमें बांगड़ी मोर का डिजाइन बना था। मोर को चूड़ी के अंदर नाचने की मुद्रा में दिखाया गया था। इस ड्रेस में भारत की पारंपरिक बुनाई दिखाई गई थी।
बता दें, नंदिनी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी उम्र 21 वर्ष है और राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। नंदिनी के पिता पेशे से किसान हैं। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अना ग्रेजुएशन बिजनेस मैनेजमेंट से किया है। नंदिनी को स्कूल से ही फैशन शो और इस तरह के इवेंट्स को होस्ट करना-अटेंड करना पसंद था। ख़ैर अब नंदिनी से पूरे देश को उम्मीदें हैं।
-

‘भूल चूक माफ’ की OTT रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, 16 मई को प्राइम वीडियो पर नहीं स्ट्रीम होगी फिल्म
-

Mothers Day 2025: ये हैं बॉलीवुड की 5 सिंगल मदर्स, बच्चों के परवरिश की कहानी आपको भावुक कर देगी
-

ऑपरेशन सिंदूर के बीच दर्शक पहुंच रहे थिएटर, अजय देवगन की 16वीं फिल्म ने छुआ जादुई आंकड़ा
-

आमिर खान से लेकर रणवीर सिंह तक की कायाकल्प बदल चुके मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन, मौत का कारण अज्ञात
-

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म हुई अनाउंस , प्रोड्यूसर की लग गई क्लास, बोले- ‘शर्म नहीं है’
-

‘दुनिया की बेस्ट माएं’, मदर्स डे पर सलमान खान ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, पिता सलीम खान को कहा थैंक्यू
-

करोड़ों की संपत्ति के मालिक अरिजीत सिंह के रेस्तरां में 40 रु. में मिलता है खाना, जाने से पहले पढ़ लें डिटेल्स
-

Mother’s Day 2025: दीपिका से ऋचा तक, इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने पहली बार मनाया मां बनने का जश्न
-

Raid 2 BO Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म ने 9वें दिन छुआ जादुई आंकड़ा, कमाई से मेकर्स हो जाएंगे खुश!
-

शाहरुख खान स्टारर ‘पठान 2’ की शूटिंग पर आया तगड़ा अपडेट, खुशी से झूम उठेंगे फैंस
-

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट बदलेगी, जल्द अनाउंस होगी नई तारीख!
-

शाहिद कपूर की नई फीस जान उड़ जाएंगे तोते, ‘फर्जी 2’ के लिए चार्ज किए करोड़ों रुपये

