Last Updated:
TCS Nashik Unit Shut: देश की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस ने अपने नासिक बीपीओ यूनिट में ऑपरेशंस सस्पेंड कर दिया है. इस यूनिट में टॉप मैनेजमेंट पर बैठे कुछ लोगों पर यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतर के गंभीर आरोप लगे हैं. कंपनी ने इस यूनिट में नई भर्तियां भी रोक दी हैं.

सांकेतिक तस्वीर. फोटो- कैनवा
प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने नासिक यूनिट में संचालन अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है. कंपनी ने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे कैंपस में रिपोर्ट न करें. साथ ही नासिक यूनिट में नई भर्तियां भी रोक दी गई हैं. सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच पूरी होने तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है. यह फैसला नासिक स्थित टीसीएस के बीपीओ यूनिट में लगे गंभीर आरोपों के बाद लिया गया है. आरोपों में यौन उत्पीड़न, जबरन धार्मिक रूपांतरण और महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार शामिल है.
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि टीसीएस की लंबे समय से यौन उत्पीड़न के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है. जैसे ही हमें इस मामले की जानकारी हुई, हमने त्वरित कदम उठाए. जांच के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को पूछताछ पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है. हम स्थानीय पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग कर रहे हैं और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे.
तौसिफ और निदा मास्टरमाइंड
टीसीएस के नासिक यूनिट में हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं. ऑपरेशंस सस्पेंड होने से कार्यस्थल पर असर पड़ा है. कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने या अन्य यूनिट्स में शिफ्ट करने के विकल्प पर विचार करने के संकेत दिए हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

