Last Updated:
Kishtwar Tunnel Fire: किश्तवाड़ के पावर प्रोजेक्ट टनल में डंपर में आग लगी, 12 से अधिक मजदूर फंसे थे, सभी सुरक्षित निकाले गए. दिल्ली धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां एक पावर प्रोजेक्ट की टनल के अंदर खड़े एक डंपर में अचानक आग लग गई, जिससे टनल में मौजूद श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि डंपर पूरी तरह जलकर राख हो गया.
टनल में 12 से अधिक मजदूर फंसे
आग लगने के समय टनल में काम कर रहे एक दर्जन से ज्यादा मजदूर अंदर ही फंसे रह गए. घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और लगातार कोशिशों के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया.
किश्तवाड़ जिले के कलेक्टर पंकज शर्मा ने News18 India से फोन पर बातचीत में बताया, ‘सभी मजदूर सुरक्षित हैं.’ उन्होंने कहा, ‘टनल में लगी आग को काबू करने का काम अभी जारी है.’ प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं, और यह कोशिश जारी है कि आग पूरी तरह बुझाई जाए ताकि टनल के अंदर की संरचना को कोई बड़ा नुकसान न हो.
दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट पर जम्मू-कश्मीर
उधर दिल्ली में हुए आतंकी धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि कहीं आतंकी संगठन इस घटनाक्रम का फायदा उठाकर घाटी या जम्मू रीजन में किसी वारदात को अंजाम न दें. इसी को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, प्रदेश में 3500 से अधिक नॉन-काइनेटिक ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. ये ऑपरेशन उन इलाकों में किए जा रहे हैं जहां संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों की संभावना ज़्यादा होती है. वहीं अतिरिक्त सतर्कता के तहत, जम्मू-कश्मीर पुलिस और रेलवे पुलिस ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

