मैसेज में लिखा है, ‘एटीएम से पैसे निकालते समय एक बहुत उपयोगी टिप। कार्ड डालने से पहले कैंसिल बटन को दो बार दबाएं। अगर किसी ने आपके PIN कोड को चुराने के लिए कीपैड सेट किया है तो वह कैंसिल हो जाएगा। कृपया इसे अपनी हर लेनदेन का हिस्सा बनाएं।’
क्या है दावे की सच्चाई?
यह दावा गलत है। पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है कि यह मैसेज फर्जी है। रिजर्व ने ऐसा कोई मैसेज जारी नहीं किया है। रिजर्व की तरफ से ऐसा कोई भी निर्देश नहीं है कि कैंसिल बटन को दो बार दबाने से पिन चोरी होने से बचाया जा सकता है। पीआईबी फैक्ट चेक भारत सरकार का आधिकारिक फैक्ट चेकिंग हैंडल है।
A post falsely attributed to @RBI claims that pressing ‘cancel’ twice on an ATM before a transaction can prevent PIN theft#PIBFactCheck
❌This statement is FAKE & has NOT been issued by RBI
✔️Keep transactions secure
✅Conduct fund transfer in private
✅Conduct fund… pic.twitter.com/hTT64E5bVa
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 6, 2025
एटीएम का इस्तेमाल समय से सावधानी रखें
- अपना PIN याद रखें। इसे कहीं भी लिखकर न रखें। कार्ड पर तो बिल्कुल भी लिखकर न रखें।
- आपका कार्ड सिर्फ आपके इस्तेमाल के लिए है। अपना पिन या कार्ड किसी के साथ शेयर न करें, यहां तक कि अपने दोस्तों या परिवार के साथ भी नहीं।
- एटीएम मशीन में कार्ड डालने के बाद पिन डालते समय कीपैड को हाथ से ढक लें ताकि कोई और पिन न देख सके।
- अगर एटीएम कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है तो तुरंत कार्ड जारी करने वाले बैंक को इसकी सूचना दें।
सतर्क रहें
एटीएम इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना अच्छी बात है। लेकिन, गलत जानकारी पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए हमेशा सही जानकारी के लिए ऑफिशियल सोर्स पर निर्भर रहें। आजकल ऑनलाइन फ्रॉड बहुत बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

