अहमदाबाद: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ सीमा के नजदीक के शहरों और जिलों को निशाना बनाया जा रहा है। जम्मू में मिसाइल के साथ पंजाब के कई शहरों में ड्रोन अटैक के बाद गुजरात के कच्छ मे ब्लैक आउट लागू कर दिया गया है। भारत ने ऐसा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर किया है। एक दिन पहले भारत ने पूरे देश में ब्लैक आउट का अभ्यास किया था। गुजरात में कच्छ के साथ बनासकांठा और पाटण पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए जिले हैं। इन तीनों जिलों में भारत की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

