Entertainment
oi-Love Gaur
YouTuber Purav Jha: ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) हमेशा किसी ना किसी विवाद में घिरे रहते हैं। कभी कानूनी मामले तो कभी किसी के साथ विवाद, एल्विश का नाम लगातार सुर्खियों में बना रहता है।
इन दिनों वह कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी अब्दु रोज़िक के साथ जोड़ी को दर्शक पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक यूट्यूबर पूरव झा (YouTuber Purav Jha) ने एल्विश को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

सिंगर्स और एक्टर्स समेत इन्फ्लुएंसर्स की मिमिक्री के लिए मशहूर यूट्यूबर पूरव झा (YouTuber Purav Jha) ने एल्विश यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए खुलासा किया है कि उन्होंने एल्विश यादव के फैंस जिसको एल्विश आर्मी कहा जाता है, उससे धमकियों के बाद ट्विटर (X) छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। पूरव झा इस बात का भी खुलासा किया कि फैस की धमकियों से परेशान होकर वह ट्विटर से दो महीनों के ब्रेक पर चले गए थे।
एल्विश यादव के फैंस की वजह से डिलीट करना पड़ा एक्स अकाउंट
हाल ही में यूट्यूबर पूरव झा ने बताया कि उन्हें एल्विश यादव के फैंस की वजह से काफी ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ा। एबीपी लाइव को दिए एक इंटरव्यू में पूरव ने बताया, “पहले मैं नेगेटिव चीजों पर ध्यान देता था, लेकिन अब मैंने इन सबको इग्नोर करना सीख लिया है। हालांकि, जब मेरे फोन पर लगातार ट्विटर (अब एक्स) की नोटिफिकेशन आने लगीं और फैंस धमकी देने लगे, तो मैंने मजबूर होकर अपना अकाउंट डिलीट कर दिया।”
यूट्यूबर पूरव झा ने कहा, “बहुत ट्रोल किया है। वो लोग ट्विटर पर बहुत ज्यादा एक्टिव हैं, तो मैंने ट्विटर को ही अनइंस्टॉल कर दिया था। मैंने देखा था कि मेरा ट्विटर हमेशा नोटिफिकेशन से बज रहा है-बोलके, ‘ये कर देंगे, वो कर देंगे, तेरे को घर आके मारेंगे, तू दोगला है।’
पूरव ने कहा कि एल्विश के फैंस दो महीने बाद ट्विटर को फिर से इंस्टॉल करने के बाद शांत हो गए। उन्होंने कहा, “ये लोग ऐसा करते हैं, अगर काम करना है तो उन्हें अनदेखा करना सीखो।” बता दें कि यह सब तब शुरू हुआ जब एल्विश यादव के फैंस ने पूरव झा से एल्विश की एक्टिंग की नकल करने की रिक्वेस्ट किया था।
पहले भी कई सेलेब्स कर चुके हैं शिकायत
पूरव झा अकेले नहीं हैं, इससे पहले भी कई सेलेब्रिटीज ने एल्विश यादव के फैंस की ट्रोलिंग और बदसलूकी की शिकायत की है।
एल्विश यादव के नए प्रोजेक्ट्स और विवाद
एल्विश यादव इस समय ‘लाफ्टर शेफ 2’ के अलावा ‘रोडीज़ XX’ में भी नजर आ रहे हैं, जहां वह गैंग लीडर बने हैं। इस शो में उनकी प्रिंस नरूला से जोरदार भिड़ंत हुई थी, जो हाथापाई तक पहुंच गई थी। इसके अलावा एल्विश यादव के खिलाफ एक कानूनी मामला भी चल रहा है। उन पर आरोप है कि 2023 में एक रेव पार्टी के दौरान उन्होंने सांप के ज़हर की सप्लाई की थी। इस मामले की जांच जारी है।

