एक पैर में जूता, दूसरा खाली… पुलिस हिरासत में राहुल गांधी ने बनाया वीडियो, छात्रों को दे रहे संदेश

एक पैर में जूता, दूसरा खाली… पुलिस हिरासत में राहुल गांधी ने बनाया वीडियो, छात्रों को दे रहे संदेश
नई दिल्ली: आज पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो छत्रसाल स्टेडियम डिटेंशन सेंटर में सीढ़ियों पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनका एक पैर नंगा है जबकि दूसरे में जूता है. वीडियो में राहुल गांधी ने बताया कि संसद में छात्रों के मुद्दों और शिक्षा प्रणाली के ध्वस्त होने पर चर्चा कराने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने इस पर बहस की अनुमति नहीं दी. राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में तीन प्रमुख मांगें रखीं—शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों पर अत्याचार करने वालों पर कार्रवाई और दर्ज मुकदमे वापस लेना. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि वह देश के युवाओं से माफी मांगें और देश की शिक्षा व परीक्षा प्रणाली में तत्काल सुधार शुरू करें.<br>नई दिल्ली: आज पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो छत्रसाल स्टेडियम डिटेंशन सेंटर में सीढ़ियों पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनका एक पैर नंगा है जबकि दूसरे में जूता है. वीडियो में राहुल गांधी ने बताया कि संसद में छात्रों के मुद्दों और शिक्षा प्रणाली के ध्वस्त होने पर चर्चा कराने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने इस पर बहस की अनुमति नहीं दी. राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में तीन प्रमुख मांगें रखीं—शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों पर अत्याचार करने वालों पर कार्रवाई और दर्ज मुकदमे वापस लेना. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि वह देश के युवाओं से माफी मांगें और देश की शिक्षा व परीक्षा प्रणाली में तत्काल सुधार शुरू करें.

