Last Updated:
जहां हिमालय देश के सबसे ऊंची और बड़े पहाड़ हैं. वहीं, दक्षिण भारत में कई हाई माउंटेन पीक हैं. हम आपको एक साउथ के 3 माउंटेन पीक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी ऊंचाई लगभग 2000 मीटर या उससे ज्यादा है. एक माउंटने पीक का सीताराम अल्लूरी राजू के साथ भी कनेक्शन है.
वेस्टर्न घाट और ईस्टर्न घाट में भी ऊंचे माउंटेन पीक हैं.
भारत अपनी भौगोलिक विविधता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. उत्तर में बर्फ से ढका हिमालय देश की प्राकृतिक सुरक्षा दीवार माना जाता है, वहीं दक्षिण भारत में भी कई ऐसी ऊंचे माउंटेन पीक हैं, जो अपनी सुंदरता, जैव विविधता और पर्यटन के लिए पॉपुलर हैं. हालांकि ऊंचाई के मामले में दक्षिण भारत की पहाड़ हिमालय का मुकाबला नहीं कर सकते. आइए जानते हैं हिमालय के साथ दक्षिण भारत की तीन बड़े माउंटेन पीक के बारे में. इनमें एक माउंटेन पीक का अल्लूरी सीताराम से कनेक्शन है. एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर विजयनगरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है.
हिमालय: भारत का सबसे ऊंचा माउंटेन पीक
हिमालय दुनिया की सबसे यंग और सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है. यह लगभग 2400 किलोमीटर लंबाई में फैला है और भारत, नेपाल, भूटान, चीन और पाकिस्तान तक फैला है. भारत में यह जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक है. हिमालय का कुल क्षेत्रफल लगभग 5.95 लाख वर्ग किलोमीटर माना जाता है. दुनिया की कई सबसे ऊंची चोटियां, जिनमें माउंट एवरेस्ट (नेपाल-तिब्बत सीमा) और भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंघा (8,586 मीटर) शामिल हैं.
अब बात करते हैं दक्षिण भारत की सबसे ऊंचे माउंटेन पीक
अनामुडी (Anamudi): अनामुडी दक्षिण भारत की सबसे ऊंचा माउंटेन पीक है. यह केरल के इडुक्की के एराविकुलम नेशनल पार्क के भीतर मौजूद है. इसकी ऊंचाई: 2695 मीटर (8,842 फीट) है. यह माउंटेन पीक वेस्टर्न घाट में आता है. ‘अनामुडी’ का अर्थ -‘हाथी का माथा’ है. क्योंकि इसका आकार हाथी के सिर जैसा दिखाई देता है. यह चोटी यूनेस्को विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल है.
डोडाबेट्टा (Doddabetta): डोडाबेट्टा तमिलनाडु की सबसे ऊंचा माउंटेन पीक है. यह नीलगिरि पर्वतमाला में स्थित है. ऊटी से लगभग 10 किलोमीटर दूर है. इसकी ऊंचाई 2,637 मीटर (8,652 फीट) है. ‘डोडाबेट्टा’ का अर्थ कन्नड़ भाषा में ‘बड़ा पहाड़’ होता है.
अरमाकोंडा (Arma Konda): आंध्र प्रदेश की सबसे ऊंचा माउंटेन पीक अरमाकोंडा है. यह अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पूर्वी घाट में स्थित है. पहले इस जगह का नाम विशाखापत्तनम था. इस पहाड़ की ऊंचाई 1,680 मीटर (5,512 फीट) है. यह ईस्टर्न घाट में आता है.
उत्तर और दक्षिण के माउंटेन्स पीक में क्या है अंतर?
हिमालय और दक्षिण भारत की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी भूगर्भीय संरचना और ऊंचाई का है. हिमालय अपेक्षाकृत यंग माउंटने चैन है और आज भी भूगर्भीय गतिविधियों के कारण इसकी ऊंचाई में बदलाव होता रहता है. वहीं, पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट करोड़ों वर्ष पुराने पर्वत हैं, जो अपनी समृद्ध जैव विविधता, घने जंगलों और मानसून को प्रभावित करने वाली भूमिका के लिए जाने जाते हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…
और पढ़ें

