Apple की तरफ से इंडोनेशिया की सरकार से निवेश करने की बात कही गई थी। इसके बाद कंपनी ने कुछ निवेश किया भी था, लेकिन ये उतना नहीं था, जितना कंपनी की तरफ से कहा गया था। अब सरकार की तरप से TKDN सर्टिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसा नहीं होने की वजह से इंडोनेशिया में ऐपल iPhone 16 की सेल नहीं हो पाएगी। इंडोनेशिया की सरकार की तरफ से बची हुई इंवेस्टमेंट का इंतजार किया जा रहा है।
अभी तक ऐपल 1.48 ट्रिलियन रुपिया का निवेश कर चुका है। जबकि ऐपल की तरफ से कुल 1.71 ट्रिलियन रुपिया के निवेश की बात कही गई थी। ऐसे में कंपनी अपने किए गए वायदे पर खरी नहीं उतरी है। ऐसे में सरकार ने कंपनी पर बड़ी कार्रवाई कर दी है। हाल ही में ऐपल को बड़ी जीत हासिल हुई थी। टिम कुक हाल ही में जकार्ता भी गए थे। यहां उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी।
ऐपल के लिए ये काफी हैरान कर देने वाली खबर हो सकती है। क्योंकि टिम कुक ने जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से बात की थी तो ये मुलाकात काफी पॉजिटिव साउंड कर रही थी। अब अचानक ऐसा फैसला कंपनी को हैरान कर सकता है। कुक ने मुलाकात के बाद इंडोनेशिया में मैनुफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी बात कही थी।

