Entertainment
oi-Purnima Acharya
Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस समय अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। खबर है कि गोविंदा और सुनीता की 37 साल की शादी टूट सकती है।
क्या टूट रही है गोविंदा की 37 साल की शादी?
जूम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा और सुनीता आहुजा 37 साल की शादी के बाद तलाक लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि गोविंदा का एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है कि जिसकी वजह से उनका सुनीता से तलाक हो सकता है।

गोविंदा को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही गोविंदा को लेकर बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर पहलाज निहलानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया था जिसके बाद से एक्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे। पहलाज निहलानी ने गोविंदा के बारे में कई बातें बताई थीं।
पहलाज निहलानी ने खोली गोविंदा की पोल
पहलाज निहलानी ने 1990 के दशक में एक्टर गोविंदा के साथ कई फिल्में की थीं। हालांकि दोनों के बीच कभी अच्छी दोस्ती नहीं हो पाई थी। पहलाज निहलानी ने बताया था कि गोविंदा कब क्या करेंगे, इस बारे में कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था। उन्होंने फिल्मों में काम करते हुए हमेशा गलत फैसले लिए थे, जिस कारण उनका करियर डूब गया।
‘अंधविश्वासी हो गए थे सुपरस्टार गोविंदा’
-पहलाज निहलानी ने बताया कि गोविंदा पिछले कुछ सालों में बहुत ज्यादा अंधविश्वासी हो गए थे और ये ही उनके करियर की बर्बादी का कारण बना।
-यूट्यूब चैनल ‘फ्राइडे टॉकीज’ को दिए इंटरव्यू में फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने कहा था- गोविंदा के साथ काम करना बहुत जोखिमभरा था, जबकि वह अपने करियर के पीक पर थे। वह बहुत अच्छा काम कर रहे थे।
-फिल्म मेकर ने कहा था- गोविंदा एक बहुत ही अच्छे एक्टर हैं। उनकी क्षमता का कोई मुकाबला नहीं है। उनका दिल भी साफ है लेकिन वह धीरे-धीरे ज्यादा अंधविश्वासी होते जा रहे थे। उनका दिमाग इन सब चीजों को सोचकर खराब होने लग गया था।
‘गोविंदा के करियर की बर्बादी का कारण’
-पहलाज निहलानी ने बताया था- गोविंदा फिल्म की शूटिंग के दौरान कहते थे कि झूमर सेट पर गिरने वाला है और सभी को दूर चले जाना चाहिए। वह भविष्यवाणी करते थे कि कादर खान डूबने वाले हैं। वह अपने अंधविश्वास के आधार पर लोगों को अपने कपड़े बदलने के लिए भी कहते थे।
-फिल्म मेकर ने बताया था- गोविंदा कुछ खास दिनों पर स्पेशल काम करने से मना कर देते थे। वह बस अपने बारे में सोचने लगे थे। वह खुद को बहुत बड़ा स्टार समझने लगे थे। यही सब उनके फिल्मी करियर की बर्बादी का कारण बन गया।
‘बी-ग्रेड और सी-ग्रेड फिल्में साइन कर लेते थे’
-पहलाज निहलानी ने कहा था- मैं और गोविंदा कभी दोस्त नहीं बन पाए। हमारे बीच एक रिश्ता था, लेकिन उनके साथ काम करने में हमेशा अनिश्चितता रहती थी। वह बिना सोचे-समझे कई बी-ग्रेड और सी-ग्रेड फिल्में साइन कर लेते थे। वह एक ही समय में 5 से 6 फिल्मों पर काम कर रहे होते थे। किसी को पता नहीं होता था कि वो कहां हैं।
-फिल्म मेकर ने कहा था- गोविंदा शूटिंग सेट पर लगातार देर से आते थे। वह सबसे झूठ बोलते थे। वो कहते थे कि ये सब वो पैसों के लिए कर रहे हैं लेकिन उनकी सोच दिन पर दिन खतरनाक होती जा रही थी। वह मेरे दरवाजे पर तब आते थे, जब वह अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे होते थे।
-

चहल से तलाक के बाद धनश्री ने किस खास शख्स को कहा ‘आई लव यू’, इमोशनल पोस्ट लिखकर किया मिस
-

Govinda Net Worth: ‘चीची भैया’ को इस उम्र में तलाक पड़ेगा महंगा, पत्नी ले जाएगी खून-पसीने की गाढ़ी कमाई!
-

Housefull 5 Story: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ की कहानी जान लीजिए, भारत में पहले नहीं बनी ऐसी फिल्म!
-

किस एक्ट्रेस पर आया गोविंदा का दिल? जिसके लिए पत्नी सुनीता को देना चाहते हैं तलाक, 37 साल की टूटेगी शादी
-

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस में जीती, समाज के सामने हार गई; फिल्म पर टीचर ने लगाए गंभीर आरोप
-

Mere Husband Ki Biwi: मंडे टेस्ट में फेल हुई अर्जुन कपूर की फिल्म, कमाई देख कहेंगे- ‘ये तो इत्तू से पैसे’
-

Who is Ragini Vishwakarma:कौन हैं सड़क पार गाना गाने वाली रागिनी? जिसे हनी सिंह ने एक झटके में बना दिया स्टार
-

किस विवाद के बाद उदित नारायण की फिर बढ़ी मुसीबत, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
-

Mere Husband Ki Biwi: कछुए की चाल चल रही है अर्जुन कपूर की फिल्म, पहले वीकेंड में बटोरे चिल्लर
-

कौन हैं जैस्मिन वालिया जिन्होंने बीच मैच में हार्दिक पांड्या को दी फ्लाइंग किस, वीडियो हुआ वायरल
-

नीतू कपूर को नातिन समारा ने कैमरे के सामने दिया धक्का, आखिर क्यों आया गुस्सा? सोशल मीडिया हुईं ट्रोल
-

Trivia: आमिर खान की वो फिल्म जिसे देख यूरोपियन मॉब ने घेर लिया, खुद बताया मंजर
-

Article 370: यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को एक साल हुए पूरे, परफॉर्मेंस से जीता था दिल
-

हैप्पी बर्थडे संजय लीला भंसाली: भारतीय सिनेमा का वो डायरेक्टर, जिसने बॉलीवुड को दी नई पहचान
-

Millionaire Tour: ‘तेरी तकदीर..’ वाले कमेंट पर हनी सिंह ने बादशाह को फैंस से दिलवाई गाली, बोले- ‘तुझे कमबैक’

