-
The Better India की कहानी का असर महिला के गोबर पेंट बिज़नेस को मिले विदेशों से भी ऑर्डर!
ओडिशा की दुर्गा प्रियदर्शिनी ने साल 2022 में गोबर से पेंट बनाने की शुरुआत की थी। उनका मकसद सिर्फ़ एक बिजनेस खड़ा करना नहीं, बल्कि किसानों और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी था।जब The Better India ने उनकी कहानी प्रकाशित की, तो यह पहल देशभर के लोगों तक पहुंची। इसके बाद उन्हें न सिर्फ़ भारत के अलग-अलग राज्यों से कॉल और ऑर्डर मिलने लगे, बल्कि विदेशों से भी पूछताछ आने लगी।
हमारी कहानी ने दुर्गा को सिर्फ़ पहचान ही नहीं दिलाई, बल्कि उनके काम को नई रफ्तार भी दी।यही तो है अच्छी कहानियों की ताकत—जो सिर्फ़ प्रेरित नहीं करतीं, बल्कि बदलाव को आगे बढ़ाने में भी मदद करती हैं।
2. आपके प्यार ने 80 वर्षीय नीरू बा की आइसक्रीम को नई पहचान दी
हमने अहमदाबाद की 80 वर्षीय नीरू बा की कहानी साझा की थी, जो अपने हाथों से नेचुरल आइसक्रीम बनाती हैं।
उनकी इस प्रेरणादायक कहानी को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला ❤️
वीडियो के जरिए न सिर्फ उनके जज़्बे को सराहा गया, बल्कि उन्हें 50 से 80 नए ग्राहक भी मिले। रुत्विक देसाई के अनुसार, इस वीडियो के बाद उन्हें भारत के अलग-अलग शहरों से भी कॉल्स आने लगे।
https://www.instagram.com/reels/DYMzba6KRRr/
नीरू बा का आभार संदेश भी आया है, जिसमें उन्होंने सभी दर्शकों का दिल से धन्यवाद किया है। 🙏यह सिर्फ एक वीडियो नहीं था, यह एक छोटे से प्रयास से किसी की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव लाने की कहानी बन गई। देखिए कैसे नीरू बा ने अपने सभी दर्शकों और सपोर्टर्स को धन्यवाद कहा है ❤️

