Last Updated:
Government Securities : तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों ने इस साल के अंत तक बाजार में गारंटी बेचकर करीब 20 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है.
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य सरकारी प्रतिभूतियों से पैसे जुटाएंगे. नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की सरकारों ने पैसे जुटाने के लिए अपनी सिक्योरिटीज को नीलाम करने की तैयारी कर ली है. यह सिक्योरिटीज एक तरह की सरकार की गारंटी होती है, जो इसे खरीदने वाले को दी जाती है. इसे बेचकर दोनों सरकारें हजारों करोड़ रुपये बाजार से जुटाएंगी और अपने राज्य में इन्फ्रा समेत अन्य परियोजनाओं पर इसे खर्च करेंगी. दोनों राज्यों ने कितनी सिक्योरिटीज की नीलामी का प्लान बनाया है और इसे कौन खरीदेगा इसकी पूरी पड़ताल करते हैं. इन सिक्योरिटीज को बैंकों के साथ कॉरपोरेट और खुदरा ग्राहक भी खरीद सकते हैं.
आगे क्या है तैयारी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर के अनुसार, आंध्र प्रदेश चार नवंबर को 5,000 करोड़ रुपये और 25 नवंबर को फिर इतनी ही राशि जुटा सकता है. आंध्र प्रदेश ने वित्तवर्ष 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा 79,926.90 करोड़ रुपये रहने का लक्ष्य रखा है, जबकि अगस्त के अंत तक यह आंकड़ा 55,016.84 करोड़ रुपये रहा है. बाजार से जुटाए इन पैसों का इस्तेमाल अपनी इन्फ्रा परियोजनाओं को पूरी करने में किया जाएगा.
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

