International
oi-Bhavna Pandey
Middle East highest alborz bridge मिडिल ईस्ट के लगातार बढ़ते संघर्षों ने आम लोगों की ज़िंदगी को मुश्किल बना दिया है। ईरान के अलबोर्ज प्रांत में निर्माणाधीन B1 ब्रिज अमेरिकी-इजरायली हमले में तबाह हो गया है। ईरान की राजधानी तेहरान को पश्चिमी शहर करज से जोड़ने वाला हाईवे पुल 2 को निशाना बनाया गया। जानकारी के मुताबिक इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं और करज के अन्य इलाकों में भी हमले की खबरें हैं।
B1 ब्रिज का इसी साल उद्घाटन किया गया था और लगभग बन कर तैयार हो गया था। इसे मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है। इस पुल पर हमले के बाद आस-पास का क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिजली गुल हो गई और रोजमर्रा की जिंदगी थम सी गई है।

B1 ब्रिज क्यों ईरान के लिए क्यों हैअहम?
ईरान के उत्तरी करज में स्थित B1 पुल पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा पुल माना जा रहा था। इस पर करीब 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर (37,000 करोड़ रुपये से अधिक) की लागत आई थी। 1,050 मीटर लंबा यह पुल आठ खंडों में विभाजित है, जिसमें 176 मीटर लंबा मुख्य खंड और 136 मीटर ऊंचे खंभे शामिल हैं। महत्वपूर्ण बात ये है कि ईरान की राजधानी तेहरान को पश्चिमी शहर करज से जोड़ने वाला से हाईवे पुल है।
The US-Israeli enemy targeted Iran’s B1 Bridge — a major engineering achievement and key infrastructure project in Alborz province. The bridge, which was nearing completion, sustained damage in the attack, and power outages were reported in several areas. pic.twitter.com/Y8B6Rc9q3W
— Press TV 🔻 (@PressTV) April 2, 2026 “>
प्रेस टीवी ने शेयर की तस्वीरें, बिजली हुई गुल
ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने बताया कि अमेरिकी-इजरायली ताकतों ने पुल को निशाना बनाया। हमले से पुल क्षतिग्रस्त हुआ और इलाके में बिजली संकट पैदा हो गया। सड़कें, बिजलीघर और पुल जैसे नागरिक बुनियादी ढांचे अब युद्ध का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे हमले आम जनता को सीधे प्रभावित करते हैं; अस्पताल, स्कूल और घर सभी बिजली संकट से जूझ रहे हैं।
U.S. and Israeli airstrikes reportedly struck the B1 Bridge in Karaj, northern Iran, one of the country’s tallest bridges, with several injuries reported. pic.twitter.com/eWTH2DZRrZ
— BREAKING NEWS (@fabio1971121971) April 2, 2026 “>
सैनिक संघर्ष के बाद अब निशाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर
गौरतबल है कि 2025 से पश्चिम एशिया में हिंसा लगातार बढ़ी है। अक्टूबर 2023 में गाजा में इज़राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से यह संघर्ष लेबनान में हिज़बुल्लाह पर हमलों, लाल सागर में हूती विद्रोहियों की गतिविधियों और ईरान-इज़राइल के सीधे मिसाइल हमलों तक फैल गया है। ईरान, हमास, हिज़बुल्लाह और हूती जैसे समूहों को समर्थन देने के कारण अक्सर निशाने पर रहता है।
-

Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?
-

Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक?
-

Iran vs US: ईरान का महाविनाशक प्लान, Google- Amazon के दफ्तर उड़ाने की तैयारी, 18 कंपनियों की ‘Hit List जारी
-

Iran Vs America: ईरान में हो गया तख्तापलट! अमेरिका के इशारे पर चल रही सरकार, ट्रंप के युद्ध मंत्री का दावा
-

Trump Hormuz Plan: कौन हैं जनरल डेन केन? जिसके कहने पर होर्मुज छोड़ फरार हुए ट्रंप, सरेंडर या मास्टरस्ट्रोक?
-

Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया!
-

Khamenei Successor: अहमद वाहिदी कौन? वो ईरानी जनरल, जो ट्रंप और नेतन्याहू के लिए बने काल
-

US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव?
-

Pakistan Embarrassment: मुनीर चले थे जंग में चौधरी बनने, ईरान ने उछाल दी टोपी, पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती
-

Iran America War: ‘ईरान के नए राष्ट्रपति ने सीजफायर की लगाई गुहार’, ट्रंप ने किया दावा, बताई क्या हैं शर्तें
-

Britain In Iran War: ब्रिटिश PM को सता रहा मारग्रेट थैचर वाला डर, खुलवाएंगे होर्मुज? ट्रंप से बनाई दूरी
-

Trump Speech: स्पीच में ट्रंप ने बदल दिया मकसद, बोले- डील नहीं तो फिर होगा हमला, होर्मुज पर भी मारी गुलाटी
-

Iran US war: ‘अमेरिका ईरान छोड़ देगा’, Donald Trump ने किया युद्ध खत्म होने का ऐलान? क्या करेंगे नेतन्याहू?
-

US Iran Tension: होर्मुज और खार्ग नहीं, इन 3 इलाकों पर कब्जा करना है डोनाल्ड ट्रंप का असली प्लान
-

Iran Hormuz Plan: होर्मूज से गुजरने पर ईरान को देना होगा टोल! US-इजरायली शिप पूरी तरह से बैन, भारत का क्या होग

