Entertainment
oi-Purnima Acharya
Amitabh Bachchan and Anu Aggarwal: ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी की लीड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। इस फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गई थी।
अनु अग्रवाल की फिल्म ‘आशिकी’ का चला था ऐसा जादू
1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ के डायरेक्टर महेश भट्ट थे। उन्होंने अनु अग्रवाल को अपनी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका दिया था। इस फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी बल्कि इसके गाने आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े हुए हैं।

एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल का चेहरा बिगड़ गया था
फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों की जमकर तारीफ हुई थी। हालांकि अनु अग्रवाल इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनका एक भायनक एक्सीडेंट भी हो गया था जिसके बाद उनका चेहरा ही बिगड़ गया था।
‘आशिकी’ के पोस्टर ने मुंबई में लगा दिया था जाम
-अनु अग्रवाल ने ‘पिंकविला’ को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे फिल्म के पोस्टर की वजह से मुंबई में ट्रैफिक जाम हो गया था। यहां तक कि हमेशा समय के पाबंद रहने वाले अमिताभ बच्चन भी सेट पर देर से पहुंचे थे और अंत में उनको माफी मांगनी पड़ी थी।
-अनु अग्रवाल ने बताया कि उनकी पहली फिल्म आशिकी लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म के पोस्टर ने ही देशभर में धूम मचा दी थी। आपको बता दें कि फिल्म के पोस्टर में लीड एक्टर और एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिखाया गया था। ऐसे में लोगों को फिल्म का पोस्टर देखकर ये पता नहीं चल पा रहा था कि इसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आने वाली हैं।
-अनु अग्रवाल ने कहा- फिल्म के पोस्टर से ज्यादा, मुंबई की हर गली में हर होर्डिंग में मेरे चेहरे का क्लोज-अप लगाया गया था। मुझे लोग इंडस्ट्री की बॉम बोलने लग गए थे। बर जगह सिर्फ मेरी ही बातें हो रही थीं।
अनु अग्रवाल से अमिताभ बच्चन ने माफी मांगी थी
-अनु अग्रवाल ने बताया कि कैसे पोस्टर के चर्चा के कारण अमिताभ बच्चन शूटिंग सेट पर देर पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा- मुझे अमिताभ बच्चन के साथ एक मैग्जीन का कवर शूट करना था। मैं समय पर पहुंची थी लेकिन बिग बी 20 मिनट देर से आए थे। सबसे पहले उन्होंने देर से आने के लिए मुझसे माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था- मैं सॉरी हूं। मैं क्या करता, तुम्हारा चेहरा पूरी सड़क पर लगा हुआ है जिससे ट्रैफिक जाम लग गया है।
अनु अग्रवाल ने बताया- मेरे चेहरे का बड़ा पोस्टर मुंबई में हर जगह लगाया गया था और उस पर टैग लाइन थी कि ये चेहरा भीड़ को रोक सकता है। मेरे चेहरे से पहले ही लोग वाकिफ थे क्योंकि उससे पहले मैं मॉडलिंग करती थी। लोग मुझे कई विज्ञापनों में देख चुके थे।
‘फिल्म मेकर्स ने मुझे अभी भी पूरी फीस नहीं दी है’
-इसके अलावा फिल्म आशिकी के बारे में बात करते हुए अनु अग्रवाल ने कहा कि मेकर्स ने उन्हें इस मूवी के लिए पूरी फीस नहीं दी थी। सिर्फ 60 प्रतिशत ही भुगतान किया गया था और 40 फीसदी पैसा आज भी बाकी है, जो उन्होंने कभी मांगा नहीं।
-अनु अग्रवाल ने कहा कि वह अपनी पहली फिल्म के ब्लॉकबस्टर साबित होने से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा- फिल्म की कहानी बहुत ही अच्छी थी। साथ ही मूवी के गानों ने भी लोगों के दिलों पर असर किया। इसलिए ये एक बड़ा सक्सेस साबित हुई।
-

‘गुटखा बेचेंगे, पर पाकिस्तान के लिए कुछ नहीं बोलेंगे’, अभिजीत भट्टाचार्य का चौंकाने वाला बयान, मचा हंगामा
-

Monalisa First Song: बॉलीवुड हीरोइनों की छुट्टी करने आ गई हैं मोनालिसा, नए लुक ने लोगों को बनाया दीवाना
-

कोविड की चेपट में आईं ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर, पोस्ट शेयर कर फैंस से की खास अपील
-

OTT Release List This Week: इस हफ्ते लगेगा थ्रिल और सस्पेंस का तड़का, जाने किस प्लेटफॉर्म पर क्या होगा रिलीज
-

कौन हैं रियल लाइफ हीरो कर्नल संतोष बाबू, जिनका किरदार निभाएंगे सलमान खान, जानिए किस घटना पर आधारित है फिल्म
-

Raid 2 BO Collection: टॉम क्रूज भी नहीं कर पाए अजय का ‘मिशन इम्पॉसिबल’, 150 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म
-

MI BO Collection Day 2: दूसरे दिन भी टॉम क्रूज की बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग, देखिए कलेक्शन
-

Samantha Ruth Prabhu: तलाकशुदा सामंथा रुथ प्रभु इतने करोड़ की हैं मालकिन, प्रॉपर्टीज कहीं उड़ा ने दें होश
-

MI 8 BO Collection: टॉम क्रूज का पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कहर, अक्षय और सनी देओल की फिल्मों को छोड़ा पीछे
-

जुलाई में शुरू होगी सलमान खान की नई फिल्म की शूटिंग, पहली बार ऐसे रोल में आएंगे नजर, फैंस की मुराद हुई पूरी
-

Mithun Chakraborty Net Worth: आलीशान बंगले और लग्जरी होटल्स के मालिक हैं मिथुन, जानिए नेटवर्थ और कार कलेक्शन
-

Raid 2 BO Collection: ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी टक्कर, 150 करोड़ क्लब में पहुंचना होगा मुश्किल?
-

Salman Khan: काला हिरण शिकार मामले में बड़ा अपडेट, सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, 28 जुलाई को कोर्ट में पेशी
-

मिशन इंपॉसिबल सीरीज की आखिरी फिल्म हुई रिलीज, बजट और जाने फिल्म की खासियत, निकल जाएंगे आंसू
-

सलमान खान अपनाएंगे ‘फ्रंट एंड फीस मॉडल’, नुकसान से बचने का तरीका खोजा, जानिए कैसे होगा भाईजान को फायदा?

