
Last Updated:
Z-Morh Tunnel Inauguration: गगनगीर-सोनमर्ग जेड-टनल का पीएम मोदी ने आज उद्घाटन किया. इस मौके पर मौजूद घाटी के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफों के कसीदे गढ़े. उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यों की जमकर तारीफ की. इसी मौके पर चौका मारते हुए उन्होंने पीएम…और पढ़ें
Z-Morh Tunnel Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोनमर्ग इलाके में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ एलजी मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. साथ ही उन्होंने सुरंग निर्माण में लगे श्रमिकों से भी मुलाकात की. इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी जनता को संबोधित किया. उनकी संबोधन ने न केवल कश्मीर की जनता का ध्यान खिंचा, बल्कि इसकी आवाज दिल्ली तक पहुंची. उनके भाषण ने कांग्रेस को खूब दर्द दे रही होगी. अपने संबोधन में उन्होंने पीएम मोदी की खूब तारीफ की. उन्होंने इस सुरंग के साथ-साथ पीएम मोदी के सीमा सुरक्षा के कार्यों को लेकर भी खूब तारीफें की.
अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर के सीएम ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की. उनके संबोधन और हाल के दिनों के बयान को एक साथ जोड़ के देखें तो इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बजती दिख रही है. अपने संबोधन में सबसे पहले उन्होंने जेड-टनल पर आतंकी हमले में मारे गए श्रमिकों और डॉक्टरों का नाम लिया. उन्होंने उनके बलिदान को देश के नाम बताया.
आतंकियों पर जमकर बरसे उमर
उमर अब्दुल्ला ने अपने संबहोधन में आतंकवादियों पर जमकर हमला बोला साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफों के कसीदे पढ़ें. पीएम मोदी के आतंकवाद के खिलाफ मुहिम की तारीफ की. उन्होंने क्या-क्या कहा, चलिए जानते हैं-
क्या बोले उमर?
- Z-मोड़ सुरंग पर आतंकवादी हमले में मारे गए मजदूरों और एक डॉक्टर के नामों का उल्लेख किया. कहा- उन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है.
- आतंकियों पर कड़ा प्रहार. बोले- आतंकवादी कभी भी नापाक मंसूबों में सफल नहीं होंगे.
- पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिशों की वजह बॉर्डर पर अमन आया है.
- पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य का दर्जा बहाल करने की भी मांग कर दी. दिल कह रहा है कि नरेंद्र मोदी जल्द ही राज्य का दर्जा बहाल कराएंगे.
अलग-थलग पड़ी है INDIA Allience
उमर अब्दुल्ला के बयान बहुत कुछ कह रहे हैं. उन्होंने आज जमकर पीएम मोदी की तारीफ करी है. उससे कुछ ही दिन पहले का बयान इंडिया ब्लॉक पर हमला बोला था. लोकसभा के समय कांग्रेस की अगुवाई में बनी अभी INDIA गठबंधन अलग-थलग पड़ी हुई है. पहले ममता ने अगुवाई करने की इच्छा जताई थी. फिर, बिहार से तेजस्वी यादव ने INDIA लोकसभा वाली गठबंधन बताई, फिर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल दिल्ली में भी खिलाफ में लड़ रही. कांग्रेस ‘इंडिया गठबंधन’ में अलग-थलग पड़ी हुई है.
पिता से अलग उमर का बयान
पिता फारूक अब्दुल्ला से अलग मत रखते हैं उमर? 9 जनवरी को फारूक अब्दुल्ला जम्मू में पत्रकारों से INDIA गठबंधन में कलह पर अपना बयान दिया. फारूख ने कहा कि ये गठबंधन सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं है, बल्कि ये भारत को मजबूत करने और नफरत को खत्म करने के लिए है.जो लोग मानते हैं कि ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए है वे गलत हैं. ये गठबंधन स्थाई है, ये हर दिन और हर पल के लिए है.वहीं, उमर अब्दुल्ला ने उसी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘अगर ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था तो इसे खत्म कर देना चाहिए. हम अलग-अलग काम करेंगे. लेकिन अगर ये विधानसभा चुनावों के लिए भी है तो हमें एक साथ बैठना होगा और सामूहिक रूप से काम करना होगा.’
Jammu and Kashmir
January 13, 2025, 14:33 IST

