India
oi-Pallavi Kumari
West
Bengal
Election
2026
opinion
poll:
पश्चिम
बंगाल
में
2026
के
विधानसभा
चुनाव
से
पहले
माहौल
धीरे
धीरे
गर्माने
लगा
है
और
इसी
बीच
Vote
Vibe
India
का
पहला
ओपिनियन
पोल
कई
चौंकाने
वाले
संकेत
दे
रहा
है।
ममता
बनर्जी
की
सरकार
को
लेकर
बंगाल
की
जनता
पूरी
तरह
एक
राय
में
नहीं
है।
ओपिनियन
पोल
के
मुताबिक
38.3
प्रतिशत
लोग
सरकार
के
कामकाज
को
अच्छा
या
बेहतरीन
मानते
हैं,
जबकि
40.6
प्रतिशत
मतदाता
इसे
खराब
या
बहुत
खराब
बता
रहे
हैं।
करीब
15
प्रतिशत
लोगों
की
राय
औसत
की
है।
इसका
मतलब
साफ
है
कि
राज्य
में
एक
बड़ा
तबका
सरकार
से
खुश
है,
लेकिन
उससे
थोड़ा
ज्यादा
हिस्सा
असंतुष्ट
भी
है।
इसी
वजह
से
सरकार
की
कुल
संतुष्टि
रेटिंग
सिर्फ
12.6
प्रतिशत
पर
टिकती
दिख
रही
है।

महिलाएं
और
बुजुर्ग
ममता
सरकार
के
ज्यादा
करीब
ओपिनियन
पोल
के
आंकड़े
बताते
हैं
कि
ममता
बनर्जी
को
महिलाओं
से
अपेक्षाकृत
ज्यादा
समर्थन
मिल
रहा
है।
करीब
40
प्रतिशत
महिलाएं
सरकार
के
प्रदर्शन
को
अच्छा
या
बेहतरीन
मानती
हैं,
जबकि
पुरुषों
में
यह
आंकड़ा
37
प्रतिशत
है।
हालांकि
सरकार
से
नाराजगी
दोनों
में
लगभग
बराबर
है,
करीब
41
प्रतिशत
पुरुष
और
महिलाएं
इसे
खराब
या
बहुत
खराब
बता
रहे
हैं।
The @VoteVibeIndia West Bengal Elections Round I Opinion Poll findings on Mamata Banerjees Government Performance:
– The current state government receives mixed reviews – while 38.3% rate it positively (Excellent/Good), a significant 40.6% rate it negatively (Poor/Very Poor),…
— Amitabh Tiwari (@politicalbaaba) January 12, 2026 “>
उम्र
के
लिहाज
से
भी
दिलचस्प
ट्रेंड
सामने
आया
है।
18
से
24
साल
के
युवाओं
में
सिर्फ
31
प्रतिशत
लोग
सरकार
से
संतुष्ट
हैं,
जबकि
मिडिल
एज
और
सीनियर
सिटीजंस
यानी
40
साल
से
ऊपर
के
लोगों
में
यह
आंकड़ा
43
से
44
प्रतिशत
तक
पहुंच
जाता
है।
यानी
बुजुर्गों
में
ममता
सरकार
को
ज्यादा
स्वीकार्यता
मिल
रही
है।
SC-ST
बनाम
मुस्लिम
वोट,
तस्वीर
साफ
जातीय
और
सामाजिक
समीकरणों
की
बात
करें
तो
सबसे
बड़ा
अलार्म
SC
और
ST
समुदाय
से
आ
रहा
है।
पोल
बताता
है
कि
इन
वर्गों
के
50
प्रतिशत
से
ज्यादा
लोग
ममता
सरकार
से
असंतुष्ट
हैं।
इसके
उलट
मुस्लिम
समुदाय
में
ममता
बनर्जी
की
सरकार
को
लेकर
मजबूत
संतोष
नजर
आता
है
और
आधे
से
ज्यादा
मुस्लिम
मतदाता
सरकार
के
कामकाज
को
सकारात्मक
मान
रहे
हैं।
यह
संकेत
2026
में
वोट
बैंक
की
राजनीति
को
नई
दिशा
दे
सकता
है।
BJP
के
लिए
सबसे
बड़ी
मुश्किल
क्या
है?
Vote
Vibe
India
के
इस
सर्वे
में
बीजेपी
की
कमजोरी
भी
खुलकर
सामने
आई
है।
सबसे
बड़ी
परेशानी
राज्य
इकाई
में
अंदरूनी
कलह
यानी
गुटबाजी
बताई
गई
है,
जिसे
20
प्रतिशत
लोगों
ने
मुख्य
कारण
माना।
16.2
प्रतिशत
मतदाताओं
का
कहना
है
कि
बीजेपी
बंगाल
की
संस्कृति
और
सोच
को
ठीक
से
नहीं
समझ
पाई
है।
वहीं
14.5
प्रतिशत
लोगों
को
लगता
है
कि
बीजेपी
के
पास
बंगाल
में
कोई
करिश्माई
नेता
नहीं
है
जो
ममता
बनर्जी
को
टक्कर
दे
सके।
करीब
21.8
प्रतिशत
लोगों
ने
यह
भी
कहा
कि
वे
बीजेपी
की
कमजोरियों
पर
कोई
साफ
राय
नहीं
बना
पाए
हैं,
जो
बताता
है
कि
पार्टी
अभी
भी
अपनी
छवि
स्पष्ट
नहीं
कर
पाई
है।
West
Bengal
Election
2026
Date:
पश्चिम
बंगाल
में
विधानसभा
चुनाव
का
संभावित
शेड्यूल
पश्चिम
बंगाल
की
294
सीटों
वाली
विधानसभा
का
मौजूदा
कार्यकाल
7
मई
2026
को
खत्म
हो
रहा
है।
इसी
वजह
से
अगला
विधानसभा
चुनाव
मार्च
से
अप्रैल
2026
के
बीच
कराए
जाने
की
संभावना
है।
आधिकारिक
तारीखों
का
अभी
इंतजार
है,
लेकिन
तय
माना
जा
रहा
है
कि
मई
से
पहले
नई
विधानसभा
का
गठन
हो
जाएगा।
2021
में
बंगाल
में
8
चरणों
में
मतदान
हुआ
था
और
2
मई
को
नतीजे
आए
थे।
कुल
मिलाकर
2026
का
बंगाल
चुनाव
बेहद
रोचक
होने
वाला
है।
एक
तरफ
ममता
बनर्जी
को
महिलाओं,
बुजुर्गों
और
मुस्लिम
वोटरों
का
सहारा
दिख
रहा
है,
तो
दूसरी
ओर
SC-ST
नाराजगी
और
बीजेपी
की
अंदरूनी
कमजोरियां
इस
चुनाव
को
कांटे
की
टक्कर
बना
सकती
हैं।
आने
वाले
महीनों
में
बंगाल
की
सियासत
और
भी
दिलचस्प
मोड़
लेने
वाली
है।
-

MP Report Card: ममता की Mahua Moitra का सांसदी में क्या स्कोर? आंकड़े चौंकाने वाले- क्या कुर्सी पर खतरा?
-

Mimi Chakraborty: कभी बिकिनी में ढाती हैं कहर तो कभी रील्स में दिखाती जलवा, राजनीति में धांसू कमबैक की तैयारी!
-

Bengal News: चुनाव से पहले बंगाल की बल्ले-बल्ले, दो अमृत भारत सहित आठ और ट्रेन की मिलेगी सौगात
-

Bengal Chunav 2026: बंगाल में चुनाव से पहले सियासी ड्रामा तेज, सुवेंदु अधिकारी थाने के अंदर धरने पर बैठे
-

MP Report Card: 100 में से 33 भी न ला सकीं ममता की ‘Saayoni’, कहां उड़ाई सांसदी की रकम? एक-एक पैसे का हिसाब?
-

‘कोयला घोटाले का पैसा शाह को भेजते है’,आरोप पर ममता को सुवेंदु अधिकारी का कानूनी नोटिस, 72 घंटे में मांगा सबूत
-

I-PAC Raid: सबसे बड़ा खुलासा! कोलकाता से गोवा तक हवाला का करोड़ों का काला खेल, ED ने बढ़ाई ममता सरकार की टेंशन
-

MP Politics: SIR समीक्षा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस-TMC पर करारा प्रहार
-

Pakistani Viral Video 7 Minute 11 Second वाले ‘Marry’ और Umari कौन हैं? MMS Leak का क्या सच?
-

Bengaluru to West Bengal Train: खुशखबरी, बेंगलुरु से बंगाल के लिए जल्द शुरू हो रही नई सुपरफास्ट ट्रेन
-

KC Tyagi Caste: किस जाति से हैं केसी त्यागी,फैमिली से राजनीतिक बैकग्राउंड तक की कहानी, विवादों से है गहरा नाता
-

KC Tyagi: नीतीश की पार्टी से बाहर हुए केसी त्यागी!JDU ने कहा- कोई लेना-देना नहीं, अंदरखाने आखिर ऐसा क्या हुआ?
-

Prashant Tamang Death Reason: 43 की उम्र में ‘इंडियन आइडल’ सीजन-3 के विनर की कैसे हुई मौत? चौंकाने वाली वजह
-

‘मां-बाप को बेहोश किया, मुझे बांध दिया फिर…’ बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के घर में खौफनाक कांड, सुन यकीन नहीं होगा
-

Prashant Tamang Death: कौन थे ‘पाताल लोक-2’ के खतरनाक स्नाइपर डैनियल प्रशांत? निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री

