Last Updated:
West Bengal Chunav 2026 : टीएमसी सांसद सयोनी घोष का एक वीडियो वायरल होने के बाद बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है. मंच से ‘काबा और मदीना’ का गीत गातीं सयोनी को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. शिवलिंग पर उनके पुराने विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट और इस नए वीडियो को लेकर भाजपा इसे ‘हिंदू अस्मिता’ पर हमला बता रही है. क्या यह बंगाल चुनाव 2026 में मुस्लिम वोट पाने टीएमसी की चाल है? या फिर हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण का कारण बनेगा?

कौन हैं टीएमसी की यह सांसद, जिसका बंगाल चुनाव में मुस्लिम प्रेम जाग गया?
कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच टीएमसी सांसद और अभिनेत्री सयोनी घोष एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. सयोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच से नाच-नाच कर ‘काबा इन माई हार्ट एंड मदीना इन माई आईज'(मेरे दिल में काबा और मेरी आंखों में मदीना) गीत गाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के सामने आते ही भाजपा ने टीएमसी को ‘हिंदू विरोधी’ करार देते हुए इसे राज्य के हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है.
सयोनी घोष का विवादों से पुराना नाता रहा है. भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पुराने उस ट्वीट की याद दिलाई है, जिसमें उन्होंने भगवान शिव के शिवलिंग को लेकर कथित तौर पर एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट किया था. भाजपा समर्थकों का कहना है कि जो व्यक्ति हिंदू आस्था के प्रतीकों का अपमान करता हो, वह अब मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए मंचों से इस तरह के गीत गा रहा है. इसे भाजपा ने बंगाल के हिंदुओं के लिए ‘आत्मसम्मान’ और ‘अस्तित्व’ की लड़ाई बताया है.
One of the most toxic MPs in TMC
– Sayoni Ghosh who had put a highly offensive post of Shiva Lingam is seen singing “Kaaba in my heart & Medina in my eyes”

