Weather: केरल में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है. अरब सागर में उठे एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनने के बाद केरल और आसपास के राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने केरल, आतंरिक कर्नाटक, तामिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत में 16 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है. ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बिजली के साथ गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है.
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में पारा गिरने की चेतावनी जारी किया है. आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 13 अक्तूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 28-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, दिन में धूप रहेगी लेकिन शाम को हल्की ठंडक का अहसास होगा. उत्तर भारत में पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ रही है, जबकि दक्षिण में मानसून की हल्की छींटे पड़ने की संभावना भी है.
प्रमुख शहरों का पूर्वानुमान:
दिल्ली-एनसीआर: अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस, और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस, हल्के बादल छाए रहने की संभावना
मुंबई: अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस, और न्यूनतम 32डिग्री सेल्सियस, उमस के साथ हल्की बूंदाबांदी संभावना
चेन्नई: अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस, और न्यूनतम 35 डिग्री सेल्सियस, तमिलनाडु में अलग-थलग तूफान और बारिश.
कोलकाता: अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस, और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की संभावना है.

