Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, September 20
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Waqf Law SC Order Nishikant dubey SC Row: बीजेपी के 400 सांसद होते तो तलवार लेकर सड़कों पर घूम रहे होते… अख‍िलेश यादव ने न‍िश‍िकांत दुबे पर ये क्‍या कह द‍िया
Hindi News

Waqf Law SC Order Nishikant dubey SC Row: बीजेपी के 400 सांसद होते तो तलवार लेकर सड़कों पर घूम रहे होते… अख‍िलेश यादव ने न‍िश‍िकांत दुबे पर ये क्‍या कह द‍िया

HawkNewsBy HawkNewsApril 20, 2025No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विवादित बयान देकर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. उन्होंने अदालत की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ही कानून बनाएगा, तो संसद को बंद कर देना चाहिए. दुबे ने तो यहां तक कह दिया कि इस देश में जितने भी ‘गृहयुद्ध’ हो रहे हैं, उसके लिए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं.

निशिकांत दुबे के इस बयान को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने निशिकांत दुबे के बयान की निंदा करते हुए कहा, ‘बीजेपी सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने में लगी हुई है. संविधान में सुप्रीम कोर्ट को दी गई शक्तियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. संवैधानिक पदों पर बैठे लोग, मंत्री और यहां तक ​​कि बीजेपी के सांसद भी सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बोल रहे हैं.’ इसी बीच सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने कहा, बीजेपी के 400 सांसद होते तो सभी तलवार लेकर सड़कों पर घूम रहे होते.

उधर AIMIM चीफ असदद्दु्दीन ओवैसी ने बयान को कोर्ट को धमकी देना बताया तो वहीं समाजवादी पार्टी नेता एसटी हसन ने भी बीजेपी पर निशाना साधा. इस बीच बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई के खिलाफ अपने इन सासदों के बयान से किनारा कर लिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं… BJP ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती… जेपी नड्डा ने निशिकांत दुबे के साथ दिनेश शर्मा को भी इस तरह के बयानों से बचने की हिदायद दी है.’

Nishikant dubey SC Row: सुप्रीम कोर्ट पर बयान दुखी करने वाला-अजय राय

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने न‍िशाना साधा. उन्‍होंने कहा, जनता में यह भावना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा…देश की जनता बहुत दुखी है कि सुप्रीम कोर्ट पर ऐसा बयान दिया गया है. वे सत्ता के नशे में अंधे हो गए हैं…भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तुरंत उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए…

Waqf law Supreme court order Row: वक्‍फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बड़ा दिल दिखाना होगा-महबूबा मुफ्ती

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर कहा, PDP ने हर जिले में विरोध प्रदर्शन किया, हमने कश्मीर के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया. हम केवल वही कर सकते हैं जो हमारे हाथ में है, हमारे पास विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ऐसा कर सकती थी. हम सुप्रीम कोर्ट भी गए और कुछ हद तक सुप्रीम कोर्ट ने कुछ राहत दी है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है. सुप्रीम कोर्ट को बड़ा दिल दिखाना होगा, मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान करना होगा और इसे ध्यान में रखते हुए इस बिल को खारिज करना होगा.

Waqf law Supreme court order Row: संव‍िधान-त‍िरंगा के ख‍िलाफ बोलना बीजेपी का नया ट्रेंड- कांग्रेस नेता बीके हर‍िप्रसाद

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा पर ट्वीट पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, “यह भाजपा न्‍यू ट्रेंड है. उनके कट्टरपंथी तत्व संविधान, तिरंगा और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ बोलेंगे और वे चुपचाप कहेंगे कि हम इस बयान से खुद को अलग करते हैं…पीएम मोदी को निशिकांत दुबे द्वारा दिए गए बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए…

Waqf law Supreme court order Row: 400 सीटें आतीं तो तलवारे लहराते-अख‍िलेश यादव

अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि बीजेपी धार्मिक उन्माद बढ़ा रही है. सरकार विभाजन कर रही है. डिवाइड करने के लिए फंड लगाती है. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अगर इनकी 400 सीटें आती तो सड़कों पर तलवारें लहरातीं.

Nishikant dubey SC Row: ‘निशिकांत दुबे पर लगाएं लगाम…’ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और और आल इंडिया बार एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. आदीश सी. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से न्यायपालिका के खिलाफ भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर लगाम लगाने की अपील की है. डॉ. अग्रवाल ने पत्र में कहा कि दुबे का बयान अत्यंत चौंकाने वाला है और इससे आम जनता में न्यायपालिका को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है.

Nishikant Dubey Supreme Court Row: ‘मस्जिद खोदने वाले फैसले…’ निशिकांत दुबे के बयान के बहाने संजय राउत का पूर्व CJI चंद्रूचड़ पर निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) पर दिए गए विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. इस मामले पर अब शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने उनके इस बयान के बहाने पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ पर निशाना साधा है. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे जब दुबे के बयान के बारे में पूछा गया तो राउत ने कहा, ‘कौन से सीजेआई? शायद निशिकांत दुबे जस्टिस चंद्रचूड़ द्वारा मस्जिद खोदने वाले फैसले पर बोल रहे हैं. वह किस सीजेआई के बारे में बात कर रहे थे? क्या वह पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के बारे में बात कर रहे थे, जिसकी वजह से संभल में दंगे हुए थे. तो क्या वह डीवाई चंद्रचूड़ के फैसले के बारे में बात कर रहे थे? मेरी राय में, वह चंद्रचूड़ को निशाना बना रहे थे.’

Nishikant Dubey Supreme Court Row: निशिकांत दुबे के बयान से बीजेपी ने किया किनारा

बीजेपी ने निशिकांत दुबे के बयान से दूरी बनाते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी इसका समर्थन नहीं करती. बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका और देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. यह इनका व्यक्तिगत बयान है, बीजेपी ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है. बीजेपी इन बयान को सिरे से खारिज करती है.’

Nishikant Dubey Supreme Court Row: ‘आप लोग ट्यूबलाइट हैं…’ सुप्रीम कोर्ट पर निशिकांत दुबे के बयान पर बोले ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी अब धार्मिक उन्माद फैलाकर अदालतों को धमका रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है.

ओवैसी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘आप लोग ट्यूबलाइट हैं… सुप्रीम कोर्ट को धमकी दे रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि अनुच्छेद 142 क्या है? ये अनुच्छेद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने बनाया था. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे लोगों को नहीं रोकते हैं तो देश उन्हें माफ नहीं करेगा.’

Nishikant Dubey Supreme Court Row: ‘सुप्रीम कोर्ट पर हमला मंजूर नहीं…’ निशिकांत दुबे के बयान पर कांग्रेस का प्रहार

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ही कानून बनाएगा, तो संसद को बंद कर देना चाहिए.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के इस बयान पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान को अपमानजनक करार देते हुए कहा कि शीर्ष अदालत पर उनका हमला स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा, ‘यह सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक बयान है. निशिकांत दुबे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो लगातार सभी अन्य संस्थानों पर हमला बोलते रहते हैं. अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर हमला किया है. सुप्रीम कोर्ट पर उनका हमला स्वीकार्य नहीं है.’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकल का मौसम 21 अप्रैल 2025: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक… कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, पढ़िए कल का वेदर अपडेट – weather forecast 21 april 2025 kal ka mausam kaisa rahega delhi ncr mp rajasthan up uttarakhand rain temprature alert latest update
Next Article पीरियड्स, दर्द और मूड स्विंग्स पर जाह्ववी कपूर ने दिया बयान, जिसे सुन ‘अल्फा मेल’ मुंह फुला लेंगे | Janhvi Kapoor gave a statement on periods, said- mardon ko hota to nuclear war ho jati
HawkNews
  • Website

Related Posts

दशहरा पर स्कूलों में मिलेगा 13 दिन का लंबा ब्रेक! कब से कब तक है इस बार दुर्गा पूजा? चेक करें पूरी लिस्ट | School Holidays for Dussehra 2026: Check Dates, State-Wise Break Details, and Dussehra Festival Date

September 20, 2026

‘स्वस्थ पर्यावरण भी जीवन के अधिकार का हिस्सा…’ सीजेआई सूर्यकांत ने जलवायु परिवर्तन पर बताया 3P फॉर्मूला

September 20, 2026

रबीउल आलम चौधरी कौन? रेजीनगर उपचुनाव में ड्रामा, ममता के उम्मीदवार ने नामांकन वापस लेकर अब लिया यू-टर्न | who is Rabiul Alam Chowdhury Rejinagar Bypoll nomination withdrawal U-trun tmc symbol dispute

September 20, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,863)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

दशहरा पर स्कूलों में मिलेगा 13 दिन का लंबा ब्रेक! कब से कब तक है इस बार दुर्गा पूजा? चेक करें पूरी लिस्ट | School Holidays for Dussehra 2026: Check Dates, State-Wise Break Details, and Dussehra Festival Date

September 20, 2026

‘स्वस्थ पर्यावरण भी जीवन के अधिकार का हिस्सा…’ सीजेआई सूर्यकांत ने जलवायु परिवर्तन पर बताया 3P फॉर्मूला

September 20, 2026

रबीउल आलम चौधरी कौन? रेजीनगर उपचुनाव में ड्रामा, ममता के उम्मीदवार ने नामांकन वापस लेकर अब लिया यू-टर्न | who is Rabiul Alam Chowdhury Rejinagar Bypoll nomination withdrawal U-trun tmc symbol dispute

September 20, 2026

बांकीपुर के बाद जन सुराज का दूसरा बड़ा दांव! नीरज कुमार-अनंत सिंह की जंग में प्रशांत किशोर का मास्टरस्ट्रोक

September 20, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

दशहरा पर स्कूलों में मिलेगा 13 दिन का लंबा ब्रेक! कब से कब तक है इस बार दुर्गा पूजा? चेक करें पूरी लिस्ट | School Holidays for Dussehra 2026: Check Dates, State-Wise Break Details, and Dussehra Festival Date

September 20, 2026

‘स्वस्थ पर्यावरण भी जीवन के अधिकार का हिस्सा…’ सीजेआई सूर्यकांत ने जलवायु परिवर्तन पर बताया 3P फॉर्मूला

September 20, 2026

रबीउल आलम चौधरी कौन? रेजीनगर उपचुनाव में ड्रामा, ममता के उम्मीदवार ने नामांकन वापस लेकर अब लिया यू-टर्न | who is Rabiul Alam Chowdhury Rejinagar Bypoll nomination withdrawal U-trun tmc symbol dispute

September 20, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.