India
oi-Rahul Goyal
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पास हो चुका है। लेकिन वक्फ बिल (Waqf Bill) के विरोध में विपक्षी पार्टियों ने मोर्चा खोला हुआ है। इस बीच कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बड़ा दावा किया है।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार 05 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संघ समर्थक पत्रिका ऑर्गनाइजर के एक लेख पर आधारित खबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया। साथ ही, दावा किया कि अब RSS की नजर ईसाइयों की जमीन पर पड़ गई है।

राहुल गांधी ने लिखा, ‘मैंने कहा था कि वक्फ विधेयक अभी मुसलमानों पर हमला करता है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने के लिए एक मिसाल कायम करता है। संघ को ईसाइयों की ओर ध्यान देने में ज़्यादा समय नहीं लगा।’
इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने आगे लिखा कि संविधान ही एकमात्र ढाल है जो हमारे लोगों को ऐसे हमलों से बचाता है – और इसकी रक्षा करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। राहुल ने जो खबर शेयर की है उसमें लिखा, ‘संसद में वक्फ बिल के सफलतापूर्वक पारित होने के बाद RSS का ध्यान कैथोलिक चर्च की भूमि पर चला गया है।’
यह ‘द टेलीग्राफ ऑनलाइन’ आरएसएस से जुड़ी पत्रिका है, जिसपर ये लिख लगा है। खबर के मुताबिक, इस लेख में ऐसा दावा किया गया है कि कैथोलिक संस्थानों के पास 7 करोड़ हेक्टेयर भूमि है और इसे सबसे बड़ा गैर-सरकारी भूमि स्वामी बताया गया है।
ये भी पढ़ें: Waqf Bill: ‘हमारी सरकार बनते ही कूड़ेदान में जाएगा वक्फ बिल’, तेजस्वी यादव ने कुछ यूं किया विरोध
I had said that the Waqf Bill attacks Muslims now but sets a precedent to target other communities in the future.
It didn’t take long for the RSS to turn its attention to Christians.
The Constitution is the only shield that protects our people from such attacks – and it is… pic.twitter.com/VMLQ22nH6t
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 5, 2025 “>

