Last Updated:
Wallet Vastu Tips: अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पर्स का संबंध केवल आय से नहीं होता हैं, बल्कि हमारे आसपास मौजूद सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से भी होता है. उनका कहना है कि पर्स केवल रुपये रखने का साधन नहीं है,बल्कि धन आकर्षित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी माना जाता है.
अम्बाला. हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में धन, सुख और समृद्धि बनी रहे. क्योंकि कई बार मेहनत के बावजूद पैसा हाथ में टिक नहीं पाता और अनावश्यक खर्च बढ़ते जाते हैं.ऐसे में क्या आप जानते है कि पर्स को हमारे जीवन में धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
दरअसल, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स केवल पैसे रखने की जगह नहीं है, बल्कि यह माता लक्ष्मी के आगमन और बरकत का एक ऊर्जा केंद्र भी होता है.अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि पैसा आता तो है, लेकिन टिकता नहीं और अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो पर्स में ये गुप्त चीजें रखकर देखें और आपकी किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी.
लोकल-18 ने अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पर्स का संबंध केवल आय से नहीं होता हैं, बल्कि हमारे आसपास मौजूद सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से भी होता है. उनका कहना है कि पर्स केवल रुपये रखने का साधन नहीं है,बल्कि धन आकर्षित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी माना जाता है.
उन्होंने कहा कि शास्त्र और वास्तु सिद्धांतों के अनुसार यदि पर्स में कुछ विशेष शुभ वस्तुएं रखी जाएं तो माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है.
पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि सबसे पहले पीपल का पत्ता अत्यंत प्रभावशाली माना गया है.उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का निवास होता है.इसके लिए एक स्वच्छ पीपल का पत्ता लेकर गंगाजल से शुद्ध करें और उस पर केसर या चंदन से ‘श्रीं’ लिखें,फिर इसे सुखाकर पर्स के किसी गुप्त स्थान पर रख दें. यह उपाय धन को आकर्षित करने और आर्थिक स्थिरता बढ़ाने वाला माना जाता है. उन्होंने बताया कि दूसरी शुभ वस्तु है लक्ष्मी माता की कौड़ी. क्योंकि समुद्र मंथन से उत्पन्न होने के कारण कौड़ी को माता लक्ष्मी का प्रिय प्रतीक माना जाता है ओर सफेद या पीली कौड़ी को लक्ष्मी जी के चरणों से स्पर्श कराकर पर्स में रखने से आर्थिक तंगी दूर होने की मान्यता है. उन्होंने कहा कि साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करने में भी सहायक मानी जाती है,ऐसे में कौड़ी उपलब्ध न होने पर लक्ष्मी-गणेश अंकित चांदी का सिक्का भी रखा जा सकता है.
उन्होंने बताया कि तीसरा उपाय है अक्षत यानी अखंडित चावल के 21 दाने. क्योंकि इन्हें लाल कपड़े या लाल कागज में बांधकर पर्स में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है. ज्योतिष विद्या के अनुसार चावल समृद्धि का प्रतीक हैं और लाल रंग ऊर्जा तथा मंगल का प्रतिनिधित्व करता है. यह उपाय अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करने और धन संचय में सहायक माना जाता है.इसके साथ ही गोमती चक्र धन की वृद्धि और कर्ज से मुक्ति के लिए बहुत शुभ माना जाता है ओर इसके साथ ही अपने गुरु की छोटी तस्वीर या कोई पवित्र प्रतीक (ॐ, स्वस्तिक) रखना भी शुभ माना जाता है.
पंडित दीपलाल जयपुरी यह भी सलाह देते हैं कि पर्स को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें. इसमें फटे हुए नोट, पुराने बिल, बेकार कागज और उधारी की पर्चियां पर्स में नहीं रखनी चाहिए. ऐसी वस्तुएं आर्थिक अव्यवस्था और नकारात्मकता को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं.उनके अनुसार श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ किए गए ये सरल उपाय जीवन में आर्थिक संतुलन और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

