Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 12
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Vice President Chunav 2025 LIVE | vice president election | uprashtrapati chunav live updates | cp radhakrishnan sudarshan reddy | उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, पीएम मोदी ने डाला पहला वोट
Hindi News

Vice President Chunav 2025 LIVE | vice president election | uprashtrapati chunav live updates | cp radhakrishnan sudarshan reddy | उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, पीएम मोदी ने डाला पहला वोट

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 9, 2025No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 लाइव: भारत के 17वें उपराष्ट्रपति के लिए मतदान शुरू हो चुका है. इस उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पीएम मोदी ने संसद भवन पहुंचकर सबसे पहले वोट डाला. इस चुनाव में एनडीए के सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के कैंडिडेंट बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है.

उपराष्ट्रपति चुनाव में नंबर गेम की बात करे तो इस लिहाज से NDA आगे है. वहीं इंडिया गठबंधन क्रॉस वोटिंग से आस लगाए बैठे हैं. एक बात आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कोई चुनाव चिह्न नहीं होता है और पार्टियां इसके लिए व्हिप जारी नहीं करती हैं. ऐसे में कोई भी किसी भी उम्मीदवार को वोट करने के लिए स्वतंत्र होता है. और नतीजों में वैध वोट सबसे अहम भूमिका निभाते हैं.

इस चुनाव में तीन पार्टियां वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगी. ओडिशा से नवीन पटनायक की पार्टी BJD, पंजाब की शिरोमणि अकाली दल और तेलंगाना से चंद्रशेखर राव की पार्टी BRS ने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का ऐलान किया है. एक और अहम बात, AIMIM और आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार का समर्थन किया है, जबकि YSRCP ने NDA के उम्मीदवार पर भरोसा जताया है.

वैसे आज तक सिर्फ 4 बार ही ऐसे मौक़े आए हैं जब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग नहीं की गई और निर्विरोध उपराष्ट्रपति चुने गए. आज का दिन इसलिए भी अहम है क्योंकि राहुल गांधी लगातार PM नरेंद्र मोदी पर डायरेक्ट हमले कर रहे हैं और बिहार चुनाव, SIR को लेकर दोनों राजनीतिक मोर्चों में ठनी हुई है. ऐसे में ये चुनाव एक पोलिटिकल पावर शो भी माना जा सकता है.

September 9, 2025 11:03 IST

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया और राहुल गांधी ने भी डाला वोट

देश के 17वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर अपना वोट डाला.

September 9, 2025 10:57 IST

Vice President Election 2025 LIVE: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर जयराम रमेश ने फिर उठाया सवाल

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की चुप्पी को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक बार फिर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘पिछले 50 दिनों से जगदीप धनखड़ ने अप्रत्याशित चुप्पी साध रखी है. आज जब उनके उत्तराधिकारी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है, तब भी देश उनके ऐतिहासिक और अप्रत्याशित इस्तीफे पर बयान का इंतज़ार कर रहा है. उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा उस समय दिया था, जब उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किसानों की घोर उपेक्षा, सत्ता में बैठे लोगों के ‘अहंकार’ से पैदा होने वाले खतरों और अन्य मुद्दों पर चिंता व्यक्त की थी.’

September 9, 2025 10:37 IST

Vice President Election 2025 LIVE: व्हिलचेयर में संसद पहुंचे पूर्व पीएम देवेगौड़ा, उपराष्ट्रपति चुनाव में डाला वोट

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचे.

September 9, 2025 10:31 IST

Vice President Chunav 2025 LIVE: कल बात करूंगा… उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के सवाल पर बोले इंडिया उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने भी जीत का दावा किया है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘देशभर के लोगों का प्यार मिला, उसके लिए धन्यवाद… मैं बेहद आशावान हूं. मैंने आपसे बिल्कुल कहा था कि अगली बार उपराष्ट्रपति के तौर पर बात करूंगा. आपसे कल बात करूंगा.’

September 9, 2025 10:14 IST

Vice President Election 2025 LIVE: ‘महागठबंधन वाले भी एनडीए कैंडिडेट को करेंगे वोट…’ JDU सांसद ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन की जीत का किया दावा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, ‘एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को एनडीए गठबंधन की संख्या से ज्यादा वोट मिलेंगे. महागठबंधन के भी सांसद एनडीए कैंडिडेट को वोट डालेंगे.’

September 9, 2025 10:10 IST

Vice President Chunav 2025 LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, पीएम मोदी ने संसद भवन में डाला पहला वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन पहुंचकर नेता सदन होने के नाते पहला वोट डाला.

September 9, 2025 09:47 IST

Vice President Chunav 2025 LIVE: ‘देश की आत्मा बचाने का चुनाव…’ कांग्रेस सांसद ने जताई सुदर्शन रेड्डी की जीत की उम्मीद

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, यह देश की आत्मा बचाने का चुनाव है… मुझे उम्मीद है कि हमें इसमें जीत मिलेगी.

September 9, 2025 09:40 IST

Vice President Chunav 2025 LIVE: राधाकृष्णन से भारी मतों के अंतर से हारेंगे सुदर्शन रेड्डी… वोटिंग से पहले ही बीजेपी का दावा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘अगर कांग्रेस समझदारी से चुनाव करने का ईमानदार फैसला ले रही है, तो उनका उम्मीदवार भारी मतों से हारेगा. कांग्रेस पार्टी के भीतर अपने उम्मीदवार को लेकर गंभीर असंतोष है…’ उधर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर – ‘…संख्या एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में है…’

September 9, 2025 09:26 IST

Vice President Chunav 2025 LIVE: मलेशिया से लौट आए राहुल गांधी, उपराष्ट्रपति चुनाव में खरगे के बाद डालेंगे वोट

राहुल गांधी मलेशिया यात्रा से देर रात दिल्ली लौट आए हैं. वह आज संसद भवन में पहुंचकर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालेंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सुबह 10:15 बजे वोट डालेंगे और फिर इसके बाद राहुल मतदान करेंगे.

September 9, 2025 09:22 IST

Vice President Chunav 2025 LIVE: राधाकृष्णन में राम मंदिर में मांगी मन्नत, फिर बोले- भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होगी

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपनी बड़ी जीत का दावा किया है. लोधी रोड स्थित श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मतदान हो रहा है. यह भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होगी. हम एक हैं. बड़ी जीत होगी.’

September 9, 2025 09:19 IST

Vice President Chunav 2025 LIVE: BRS, BJD के बाद अकाली ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव से किया किनारा

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुछ ही देर में वोटिंग शुरू होने वाली है. बीआरआर और बीजेडी के बाद अब शिरोमणि अकाली दल ने भी इस मतदान से दूर रहने का ऐलान किया है.

September 9, 2025 09:07 IST

Vice President Election 2025 LIVE: राम मंदिर पहुंचे राधाकृष्णन, उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग से पहले लिया आशीर्वाद

एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आज सुबह लोधी रोड स्थित श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया.

#WATCH | Vice Presidential election | Delhi: NDA nominee and Maharashtra Governor C.P. Radhakrishnan offered prayers at the Shree Ram Mandir in Lodhi Road area and sought blessings this morning, ahead of the VP election. pic.twitter.com/aHxbdDY3pm

— ANI (@ANI) September 9, 2025

September 9, 2025 08:35 IST

Vice President Election 2025 Live Updates: सुदर्शन रेड्डी को जिताने के लिए INDIA ब्लॉक ने भी लगाया जोर

उधर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक अपने उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है. उसने भी वोट खराब होने से बचने के लिए मॉक ड्रिल की. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई ने कहा, ‘विपक्ष पूरी तरह एकजुट है. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार मॉक पोल किया गया. छोटी-छोटी बातों को समझाया गया ताकि कोई गलती न हो.’ कांग्रेस नेताओं ने भरोसा जताया कि उनके उम्मीदवार रेड्डी को 324 से ज्यादा वोट मिलेंगे. हालांकि यह बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े 386 से काफी कम हैं. ऐसे में कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल अंतरआत्मा की आवाज पर वोट डालने की अपील कर रहे हैं.

September 9, 2025 08:15 IST

Vice President Election Live Updates: सीपी राधाकृष्णन को बहुमत से भी ज्यादा वोट मिलेंगे… किरेन रिजिजू का दावा

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन को बहुमत से भी ज्यादा वोट मिलेंगे. उन्होंने कहा, ‘यह गुप्त मतदान है। राधाकृष्णन जी को एनडीए से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिलेगा. कई सांसद उनके पक्ष में वोट देने की सोच रहे हैं. देशहित में एक राष्ट्रवादी विचारधारा वाला व्यक्ति उपराष्ट्रपति बने, यह जरूरी है.’

रिजिजू ने यह भी कहा कि एक भी वोट का खराब होना बड़ा नुकसान है. उन्होंने कहा, ‘पिछली बार कुछ वोट खराब हो गए थे. इसलिए प्रधानमंत्री ने अपील की है कि कोई भी वोट खराब नहीं होना चाहिए. सभी सांसद अपने वोटिंग अधिकार को लेकर बहुत सजग हैं.’

September 9, 2025 07:57 IST

उपराष्ट्रपति चुनाव: सिर्फ दूसरों पर भरोसा! उम्मीदवार खुद को क्यों नहीं दे सकते वोट?

क्या आपने कभी सोचा है कि यह उपराष्ट्रपति चुनाव कैसे होता है, कौन-कौन इसमें वोट डाल सकता है. वैसे एक बात ध्यान देने वाली है कि इस मौजूदा चुनाव में खड़े दोनों उम्मीदवार खुद को वोट नहीं डाल सकते हैं. इन सारे सवालों के जवाब जानने के लिए यहां क्लिक करें….

September 9, 2025 07:45 IST

उपराष्ट्रपति चुनाव लाइव अपडेट्स : जीत नहीं, जीत की मार्जिन पर बीजेपी का फोकस

उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए जरूरी संख्याबल पर नजर डालें तो इसमें एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि बीजेपी के लिए इस चुनाव में सिर्फ जीत मायने नहीं रखती, बल्कि इस जीत का मार्जिन और भी ज्यादा अहम हो गया है.

इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 सांसद वोट डालते हैं. हालांकि नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजद) और बीआरएस के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने चुनाव से दूरी बनाने का ऐलान किया है. ऐसे में वोटरों की संख्या घटकर 770 रह जाएगी और बहुमत का आंकड़ा 386 पर आ जाएगा.

राजनीतिक समीकरणों के हिसाब से एनडीए को इस चुनाव में करीब 436 वोट मिलने की संभावना है. यानी, जहां जीत के लिए 386 वोट पर्याप्त हैं, वहीं एनडीए लगभग 50 वोटों के अतिरिक्त मार्जिन के साथ जीत दर्ज कर सकता है.

जानकारों के मुताबिक, इस बड़े अंतर की तलाश बीजेपी के आत्मविश्वास और ‘मोरल विक्ट्री’ वाले तंज से उपजे घाव को भरने की कोशिश है. पिछले कई चुनावी जीतों के बावजूद एनडीए इस मार्जिन से अपनी ताकत का नया संदेश देना चाहता है.

September 9, 2025 07:33 IST

Vice President Election Live Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव में सबसे पहले पीएम मोदी डालेंगे वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे सबसे पहले मतदान करेंगे. इसके बाद पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सांसद वोट डालेंगे. वोटिंग पूरी होने के बाद पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर रवाना होंगे.

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि गुप्त मतदान होने के बावजूद NDA प्रत्याशी को गठबंधन के वोट से ज्यादा समर्थन मिलेगा. रिजीजू ने कहा, ‘यह देशहित में है कि राष्ट्रवादी विचारधारा वाला व्यक्ति उपराष्ट्रपति बने.’ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और रामदास अठावले ने भी दावा किया कि राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहॉलीवुड से लेकर दुनिया भर के एक्टर्स-फिल्ममेकर्स ने खोला मोर्चा, इजराइली फिल्म इंडस्ट्री को बॉयकट करने का ऐलान | Israel film industry boycott Hollywood actor support Palestine Gaza aifa International Film Festival
Next Article नेपाली PM ओली की विदेश भागने की चर्चा, इस देश में ले सकते हैं शरण, नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया | Gen Z protests PM Oli leaves Nepal three ministers resign political crisis
HawkNews
  • Website

Related Posts

Sheetal Rajan: अमेरिका में भारतीय मूल की Google की सीनियर अधिकारी की गोली मार कर हत्या, बेटा घायल | sheetal rajan google senior executive killed husband georgia domestic violence son injured

July 12, 2026

Arvind Kejriwal on Ram Mandir | ‘राम मंदिर में डकैती हुई, दोषियों को फांसी मिले’, सुंदरकांड के मंच से केजरीवाल का बड़ा हमला

July 12, 2026

Iran US conflict: होर्मुज में ईरान का बड़ा अटैक, 1 भारतीय लापता, 10 रेस्क्यू, समंदर में मची चीख-पुकार | iran us conflict strait of hormuz attack gfs galaxy ship one indian missing ten rescued

July 12, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,228)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Sheetal Rajan: अमेरिका में भारतीय मूल की Google की सीनियर अधिकारी की गोली मार कर हत्या, बेटा घायल | sheetal rajan google senior executive killed husband georgia domestic violence son injured

July 12, 2026

Arvind Kejriwal on Ram Mandir | ‘राम मंदिर में डकैती हुई, दोषियों को फांसी मिले’, सुंदरकांड के मंच से केजरीवाल का बड़ा हमला

July 12, 2026

Iran US conflict: होर्मुज में ईरान का बड़ा अटैक, 1 भारतीय लापता, 10 रेस्क्यू, समंदर में मची चीख-पुकार | iran us conflict strait of hormuz attack gfs galaxy ship one indian missing ten rescued

July 12, 2026

CBSE Three Language Policy: क्या आपको 9वीं में तीसरी भाषा पढ़नी होगी? समझें सीबीएसई का नया नियम

July 12, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Sheetal Rajan: अमेरिका में भारतीय मूल की Google की सीनियर अधिकारी की गोली मार कर हत्या, बेटा घायल | sheetal rajan google senior executive killed husband georgia domestic violence son injured

July 12, 2026

Arvind Kejriwal on Ram Mandir | ‘राम मंदिर में डकैती हुई, दोषियों को फांसी मिले’, सुंदरकांड के मंच से केजरीवाल का बड़ा हमला

July 12, 2026

Iran US conflict: होर्मुज में ईरान का बड़ा अटैक, 1 भारतीय लापता, 10 रेस्क्यू, समंदर में मची चीख-पुकार | iran us conflict strait of hormuz attack gfs galaxy ship one indian missing ten rescued

July 12, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.