Business
oi-Naveen Parmuwal
Vodafone Idea Network Outage: दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में देर रात वोडाफोन आइडिया ( Vi) का नेटवर्क अचानक ठप पड़ गया। लाखों ग्राहकों को अचानक नेटवर्क गायब होने की परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कंपनी का कहना है कि जिस तकनीकी खामी की वजह से नेटवर्क में इश्यू हुआ था, उसे ठीक कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में रात करीब 12:30 बजे से सेवा बाधित हो गई। जैसे-जैसे रात बढ़ी, वैसे-वैसे यूजर्स की शिकायतें भी बढ़ती गईं। Downdetector के अनुसार, रात 1:01 बजे के आसपास शिकायतों का आंकड़ा 1,940 से भी ऊपर पहुंच गया। इनमें से 71% लोगों ने ‘नो सिग्नल’, 21% ने ‘टोटल ब्लैकआउट’ और 9% ने मोबाइल इंटरनेट ना चलने की शिकायत की। अचानक नेटवर्क जाने से लोग ना कॉल कर पाए, ना ही मैसेज भेज पाए-पूरा सिस्टम ही बैठ गया।
कंपनी का आया बयान (Vodafone Idea Network Down)
नेटवर्क बाधा को लेकर कंपनी की ओर से बयान जारी किया गया। Vi के प्रवक्ता ने कहा, “शुक्रवार तड़के NCR में हमारी सेवाएं तकनीकी समस्या की वजह से थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुई थीं। हमने समस्या का समाधान कर लिया है और सभी सेवाएं अब सामान्य रूप से चालू हैं।”
कंपनी ने उपभोक्ताओं से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें हुई असुविधा के लिए हम खेद प्रकट करते हैं और उनके धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं। हालांकि कंपनी ने इस तकनीकी खामी के पीछे की असली वजह या तकनीकी डिटेल्स साझा नहीं कीं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं बड़े नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में एक छोटी सी चूक के कारण भी हो सकती हैं, लेकिन ऐसे में कंपनियों की पारदर्शिता बहुत जरूरी होती है।
सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
नेटवर्क ठप होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों ने मीम्स और चुटकुलों के जरिए Vi पर तंज कसने शुरू कर दिए।
Hey @ViCustomerCare Vodafone services down for the last 4 hours. Whats going on why no update from your end #Vodafonedown #VIdown this is from Delhi hearing similar reports from other cities as well but no updates from you
— Najeeb Alvi (@roomeeee) April 17, 2025 “>
एक यूजर ने लिखा, “क्या अब भी लोग Vi चला रहे हैं? नेटवर्क तो पूरा गायब है!”
@ViCustomerCare Is Vodafone Idea down ?? Not getting signals in all 3 sims. On both the phones.
2 Prepaid not working, showing emergency only even after restarting phone. Same with the Postpaid number showing emergency call, no network.
Delhi 110093 pin code.#Vi #NetworkDown 📵
— Kunal Bisht (@kunalbisht1971) April 17, 2025 “>
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें लगा उनका फोन खराब हो गया है, लेकिन फिर जब पड़ोसी और दोस्तों से बात की तो पता चला कि सबकी यही हालत है। इस दौरान कई यूजर्स ने कंपनी से तत्काल समाधान की मांग की।

