Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Varanasi News,बनारास में धीमी रफ्तार के साथ 63 मीटर पार हुआ गंगा का जलस्तर, टूटे घाटों के संपर्क, रफ्तार बढ़ी तो होगी मुश्किल – connectivity of ghats was cut off due to rising water level of ganges in varanasi
Hindi News

Varanasi News,बनारास में धीमी रफ्तार के साथ 63 मीटर पार हुआ गंगा का जलस्तर, टूटे घाटों के संपर्क, रफ्तार बढ़ी तो होगी मुश्किल – connectivity of ghats was cut off due to rising water level of ganges in varanasi

HawkNewsBy HawkNewsJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

लगातार बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बनारस में गंगा का जलस्तर 63 मीटर पर पहुंच गया है। ऐसी ही रफ्तार बढ़ती रही तो लोगों के लिए मुश्किल हो जाएगी।

Varanasi Ganga

अभिषेक कुमार झा, वाराणसी: गंगा का जलस्तर बीते 48 घंटों से धीमी रफ्तार से सीढ़ियों पर चढ़ता जा रहा है। धीरे-धीरे गंगा का जलस्तर 63 मीटर के पार पहुंच गया। हालांकि, चेतावनी बिंदु से गंगा का जलस्तर करीब 7 मीटर नीचे है, लेकिन इस स्तर पर ही बनारस के निचले घाटों का आपसी संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

धीमी रफ्तार को देखते हुए नाविक, पुरोहित, छोटे दुकानदार समेत आपदा प्रबंधन से जुड़े लोगों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहाड़ों ,नेपाल और एमपी छतीसगढ़ में लगातरा बारिश को देखते हुए अगले कुछ दिनों में जलस्तर के तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिसे देखते हुए घाट किनारे रहने वालों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शनिवार को 62.80 तो सोमवार को हुआ 63.02 मीटर जलस्तर

बीते हफ्ते गंगा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ा था। बीते हफ्ते के सोमवार से लेकर गुरुवार तक करीब 3 मीटर से ज्यादा की बढोतरी गंगा में देखी गयी थी, लेकिन 62.58 मीटर तक पहुंचने के बाद शुक्रवार से गंगा में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। शनिवार देर रात गंगा का जलस्तर 62.80 था। जिसके बाद रविवार की रात गंगा का जलस्तर करीब 14 सेंटीमीटर बढ़कर 62.94 मीटर हो गया। सोमवार की रात 8 बजे जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा का जलस्तर 63.02 मीटर तक पहुंच गया। इसकी वजह से गंगा किनारे के लगभग सभी निचले घाटों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया। इससे पर्यटक अब घाटों पर चहलकदमी करते हुए एक से दूसरे घाट तक नहीं जा पा रहे हैं।

Weather Update: दिल्ली-NCR और यूपी, बिहार में झमाझम बारिश, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

घाटवासियों ने तैयारियां शुरू की

पहाड़ों के साथ नेपाल और एमपी-छतीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से गंगा समेत सहायक नदियों में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों में बनारस में दिख सकता है। तेजी से जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए घाट किनारे रहने वाले लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुरोहित अपनी पूजा की चौकियां तो मल्लाहों ने अपने नावों को बांधना और रात में निगरानी अपने स्तर से शुरू कर दी है। रविवार को मंडल आयुक्त एस राज लिंगम और जिला अधिकारी सतेंद्र कुमार ने अस्सी घाट पहुंच कर गंगा का हाल देखा। आपदा प्रबंधन से जुड़ी जल पुलिस, एनडीआरएफ, बाढ़ राहत शिविर समेत घाट किनारे की पुलिस चौकियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

विवेक मिश्रा

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राजन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं। 2013 में प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। मप्र जनसंदेश, पत्रिका, हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण होते हुए नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा।… और पढ़ें