India
oi-Bhavna Pandey
USAID Row: बिडेन प्रशासन ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए USAID द्वारा धन का इस्तेमाल किए जाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोप के बाद बवाल मचा है। डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) पर भारत में मतदान प्रतिशत के बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर आवंटित किए है।
वहीं शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्रंप के इस आरोप पर प्रतिक्रिया करते इसे चिंताजनक बताया और बताया भारत सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

एस जयशंकर ने कहा यूएसएआईडी को भारत में सद्भावना से, सद्भावनापूर्ण गतिविधियां करने की अनुमति दी गई थी, न की बुरे इरादे से बुरी गतिविधियों के लिए।
जयशंकर बोले- ये चिंताजनक है
एस जयशंकर ने आगे कहा “ट्रंप प्रशासन के लोगों द्वारा कुछ जानकारी सामने रखी गई है, और जाहिर है, यह चिंताजनक और ऐसी गतिविधियां दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इसकी जांच कर रही है। मेरा मानना है कि तथ्य सामने आएंगे। देश को पता होना चाहिए कि इसमें कौन लोग शामिल हैं।”
मामले की जांच कर रही हैं सरकार
वहीं विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा “हमने अमेरिकी प्रशासन द्वारा कुछ यूएसए गतिविधियों और फंडिंग के बारे में दी गई जानकारी देखी है। ये स्पष्ट रूप से बहुत ही परेशान करने वाली हैं।”
उन्होंने कहा इससे भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप के बारे में चिंताएं पैदा हुई हैं। संबंधित विभाग और एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। इस समय सार्वजनिक टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, इसलिए संबंधित अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं, और उम्मीद है कि हम बाद में इस पर कोई अपडेट दे पाएंगे।”
कांग्रेंस ने की ये की ये डिमांड
बता दें ट्रंप के इस आरोप पर भारत में राजनीतिक बहस भी छिड़ चुकी है। भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से इस पर कड़ी प्रतिक्रिया की मांग की है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक श्वेत पत्र जारी करने का आग्रह किया, जिसमें न केवल यूएसएआईडी फंडिंग बल्कि भारतीय कानून के तहत अन्य समान पहलों का भी विवरण हो।
भाजपा ने दिया क्या दिया जवाब?
हालांकि भाजपा नेता अजय आलोक ने कांग्रेस की चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी दल ज़रूरत से ज़्यादा प्रतिक्रिया कर रहा है। आलोक ने कहा, “हम पहले ही दिखा चुके हैं कि सरकार को 2004-14 के बीच 2119 मिलियन अमरीकी डॉलर मिले और 2014-25 के बीच सिर्फ़ 1.5 मिलियन डॉलर मिले। हम इन चीज़ों को बंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा भारत सरकार अब कार्रवाई कर रही है,अमेरिकी सरकार ने एक सूची जारी की है कि किसे कहाँ से पैसे मिले हैं। यह एक डीप स्टेट का हिस्सा है। भारत जोड़ो यात्रा को भी इसी पैसे से फ़ंड किया जा रहा था।”
-

Kash Patel Net Worth Salary: ट्रंप के FBI डायरेक्टर काश पटेल को कितनी मिलेगी सैलरी? कितनी संपत्ति के मालिक?
-

FBI Director: कौन हैं काश पटेल? जिन्हें ट्रंप ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भारत के किस राज्य के रहने वाले हैं?
-

तानाशाह है वोलोडिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के पतन की ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा- कभी शुरू ही नहीं होना था युद्ध
-

ट्रंप के ‘रिश्वत योजना’ वाले बयान से भारत में सियासी तूफान! बीजेपी Vs कांग्रेस में शुरू नई जंग जानें क्या?
-

Kash Patel Oath: PM Modi का गुणगान, गूंजा ‘जय श्रीकृष्ण’, राम मंदिर पर किसे लताड़ा? जानें Trump पर क्या कहा?
-

Kash Patel Bhagavad Gita: ट्रंप के सामने FBI के नए डायरेक्टर काश पटेल ने भगवद गीता पर क्यों हाथ रखकर ली शपथ?
-

Donald Trump: अमेरिकी सेना के टॉप कमांडर बर्खास्त, ट्रंप प्रशासन के फैसले से मची खलबली,कई और भी रडार पर
-

Russia Ukraine War: रूस 24 फरवरी को यूक्रेन युद्ध में करेगा ‘जीत’ का ऐलान! आखिर क्यों खास यह तारीख?
-

BRICS Broken News: ‘ब्रिक्स टूट गया’, 150% टैरिफ की धमकी के बाद ट्रंप के दावों में कितनी सच्चाई?
-

ट्रंप की व्यापार नीति से टेक्नोलॉजी सेक्टर पर मंडराया संकट! क्या स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक कारें होंगी को महंगी
-

‘लगता है वे किसी और को जिताने की कोशिश कर रहे थे’, USAID फंडिंग पर ट्रंप ने बाइडेन को घेरा, उठाए सवाल
-

Kash Patel: ट्रंप के वफादार काश पटेल बने FBI के डायरेक्टर, सीनेट ने दी मंजूरी
-

‘आखिरकार मिल ही गया,’ Sania Mirza के साथ किसने किया अपने प्यार का इजहार? टेनिस स्टार को अब किससे हुई मोहब्बत!
-

Rekha Gupta Husband: दो बच्चों की मां हैं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, किनसे हुई है शादी, पति करते हैं क्या काम?
-

MP News: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आएगी किसान सम्मान निधि की राशि

